Monsoon Alert: मसम वभग क एक और अलरट जर आज भ जमकर बरसग बदल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। शहर में सोमवार दोपहर बाद बादल जमकर बरसे। तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से 64 मिलीमीटर पानी बरस गया। बादलों की गर्जना व बिजली की चकाचौंध से लग रहा था मानो मानसून ने जोधपुर में प्रवेश ले लिया है, लेकिन शाम होने की वजह से मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर मानसून एडवांसमेंट के बारे में घोषणा नहीं की। मौसमी परिस्थितियां मानसून के अनुकूल बनी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग मंगलवार को मानसून के प्रवेश की घोषणा कर सकता है। उधर बारिश से शहर में कई जगह पानी भर गया। कुछ जगह पानी की चादर चलने लग गई। एक घंटे की बरसात भी शहर नहीं झेल पाया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज जोधपुर और बाड़मेर जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- BJP Mission Rajasthan: चुनाव से पहले एक्शन मोड में बीजेपी, 28 को बालेसर में गरजेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

शहर में असमान बारिश, कहीं ढाई इंच, कहीं आधा इंच

दिनभर उमस से परेशान शहर में अपराह्न साढ़े तीन बजे बरसाती बादलों का मौसम बना और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मेघ बरसने लगे। एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। एयरफोर्स स्थित मौसम विभाग ने 64 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की। जोधपुर में कलक्ट्रेट में 39 मिमी और लाल सागर स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 14 मिमी बरसात मापी गई।

यह भी पढ़ें- गजबः अब मोबाइल रखेगा महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल, जानिए अनोखी पहल

एक घंटे की बारिश भी नहीं झेल पाया शहर

सूर्यनगरी एक घंटे की बरसात भी नहीं झेल पाई और जगह-जगह पानी भर गया। इससे शाम को कार्य स्थलों और दफ्तरों से घर लौट रहे लोग ट्रेफिक जाम में फंस गए। पावटा से लेकर 12वीं रोड चौराहा तक ट्रेफिक रेंग-रेंग कर चलता रहा। मेड़ती गेट से पावटा तक आधा फीट पानी बह रहा था। पुलिस चौकी में पानी घुस गया। खतरनाक पुलिया पर बाइक का पूरा टायर डूब रहा था। कलक्ट्रेट के आगे पानी का रैला चल रहा था। अजीत कॉलोनी की एक तरफ रोड पर पानी इकठ्ठा हुआ। त्रिपोलिया और शहर के भीतरी हिस्से में बाळा आ गया। राई का बाग कॉलोनी, भदवासिया में पाश्र्वनाथ नगर, शास्त्रीनगर सर्किल, नेहरु पार्क, गणेश होटल, रमजान जी का हत्था, खरबूजा बावड़ी में पानी भर गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ESLAou9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment