चलक गर त ऊपर स नकल टरकटर दसर दश म लग क कचल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
उदयमंदिर थानान्तर्गत रसाला रोड ओवरब्रिज पर तबीयत खराब होने से चालक के नीचे गिरने के बाद शनिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदकर गलत दिशा में चला गया और दो महिलाओं व दो बच्चों को चपेट में ले लिया। दोनों महिलाओं व ट्रैक्टर चालक को भर्ती किया गया है। हादसे से एकबारगी अफरा-तफरी सी मच गई।
पुलिस के अनुसार दोपहर 2.30 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली आर्मी तिराहे से रसाला रोड ओवरब्रिज से पावटा सर्कल की तरफ आ रहा था। ओवरब्रिज की ढलान में पुरानी सब्जी के सामने पहुंचने पर चालक नंदकिशोर की तबीयत खराब हो गई। चक्कर आने से वह चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर उसके ऊपर से निकल गया।
चालक के नीचे गिरने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर फांदकर दूसरी दिशा में चली गई। मंदिर के पास पेड़ की छांव में बस का इंतजार कर रही खांगटा गांव निवासी मूतरीदेवी (60) व कागल निवासी ममता (30) और दो बच्चों को चपेट में ले लिया। पुल की रैलिंग से टकराकर ट्रैक्टर रूका। आस-पास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और चारों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। जबकि ट्रैक्टर चालक नंदकिशोर व दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती हैं। एएसआइ सुरेश अस्पताल पहुंचे, लेकिन बेहोश होने से ट्रैक्टर चालक के बयान नहीं हो पाए हैं। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NZDYwE8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment