जोधपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की अमर्यादित भाषा और बेबुनियाद आरोप के खिलाफ मारवाड़ राजपूत समाज ने सभा भवन से कलक्टर ऑफिस के बाहर तक आक्रोश रैली निकालकर सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के नेतृत्व में 36 कौम के सैंकड़ों लोगों ने रैली में हिस्सा लेकर एडीएम मदनलाल नेहरा को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें- एक और झटकाः जीरा में फिर से तूफानी तेजी, ड्राईफ्रूट के बराबर हुआ भाव, जानें कीमत
रैली के दौरान सर्वसमाज ने सांसद हनुमान बेनीवाल के खिलाफ पोस्टर पर लगे उनके चेहरे पर क्रॉस का निशान लगाकर उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग कर जबरदस्त नारेबाजी की। आक्रोशित राजपूत समाज ने प्रदर्शन के दौरान बजरी रॉयल्टी ठेकेदार मेघराज सिंह रॉयल पर सांसद बेनीवाल की ओर से की गई अमर्यादित टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की। खांगटा ने कहा कि मेघराज सिंह बजरी एवं पत्थर खनन के एक ईमानदार सरकारी ठेकेदार हैं, जो सरकार को करोड़ों का राजस्व दे रहे हैं। उन्होंने 15 हजार युवाओं को निजी नौकरी दे रखी हैं, जबकि अवैध बजरी, खंडे बेचने वाले लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बेनीवाल ने अपनी गलत भाषा वाली जुबान पर लगाम नहीं लगाई तो आंदोलन और बड़ा स्वरूप लेगा।
यह भी पढ़ें- इंडियन टीम के फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई ने कर दिया इतना बड़ा ऐलान, देखें ये रिपोर्ट
खांगटा ने बेनीवाल पर आरोप लगाया कि बेनीवाल देश के युवाओं में जातिवाद फैलाकर एवं गलत कार्यों पर युवाओं का पक्ष लेकर उनका भविष्य खराब कर रहे हैं। बेनीवाल इतने अमर्यादित हो चुके हैं कि वह किसी भी समाज के खिलाफ अनर्गल भाषा का उपयोग कर समाज कंटकों एवं माफिया का साथ देते हैं। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने पहुंचे सैकड़ों लोगों ने सांसद बेनीवाल की आमर्यादित भाषा पर लगाम लगाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सहित सभी पार्टियों से मांग का ज्ञापन सौंपा। मारवाड़ राजपूत सभा के महासचिव केवी सिंह ने बताया कि आक्रोश रैली में महाराजा श्रीगजसिंह शिक्षण संस्थान ओसियां के अध्यक्ष गोपालसिंह भलासरिया, छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी, दुर्जनसिंह सिहडार, करणीसेना के राष्ट्रीय सचिव उमरावसिंह जोधा, छात्रनेता मोतीसिंह जोधा, भगवान सिंह तेना, लोकेंद्र सिंह गोरडिया, लक्ष्यदीपसिंह, राजबहादुर सिंह सिलारी ने भी संबोधित किया।
चारों तरफ बेरिकेड्स
आक्रोश रैली के दौरान कलक्ट्रेट परिसर पूरी तरह छावनी में तब्दील नजर आया। साथ ही बजरी लीज होल्डर के खिलाफ धरना दे रहे लोगों को बेरिकेड्स लगाकर धरना परिसर के अंदर ही रखा। उन्हें बाहर नहीं आने दिया। हालांकि आक्रोश रैली के दौरान धरनार्थियों ने भी नारेबाजी की, लेकिन कुछ देर बाद शांत हो गए। रैली निकालने से पहले मारवाड़ सभा भवन के पदाधिकारियों ने सभा भवन में बैठक कर नागौर सांसद बेनीवाल के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qDZUS7B
0 comments:
Post a Comment