सन भरत रल स लट रह यवक टरन स कट द टकड हए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
दिल्ली में सेना भर्ती में भाग लेकर घर लौटने के दौरान बनाड़ रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में ट्रेन की चपेट से एक युवक की रविवार को मौत हो गई। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।
जीआरपी थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि बनाड़ में जाटों का बास निवासी अनिल धुंधवाल (20) पुत्र पटेलाराम जाट कुछ अन्य युवकों के साथ मण्डोर एक्सप्रेस में सुबह दिल्ली से जोधपुर लौट रहा था। सुबह करीब 8 बजे ट्रेन बनाड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान अनिल ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था। वह चलती ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास करने लगा। इस दौरान उसका पांव फिसल गया और वह ट्रैक की तरफ चला गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए।
ट्रेन में मौजूद युवकों ने देखा तो चिल्लाए। लोको पायलट को पता लगा तब तक ट्रेन स्टेशन पहुंच गई थी। जीआरपी के हेड कांस्टेबल भंवरलाल जाणी मौके पर पहुंचे और मृतक के पास मिले मोबाइल व अन्य परिचय पत्र से परिजन को सूचित किया। शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
बताया जाता है कि मृतक दिल्ली में आयोजितज सेना भर्ती रैली में भाग लेने के बाद घर लौट रहा था। तभी हादसा हो गया।
साथियों ने रोका था, लेकिन अनिल नहीं माना
जीआरपी का कहना है कि अनिल चलती ट्रेन से उतरने लगा तो साथी युवकों ने उसे टोका था। उन्होंने ट्रेन के रूकने का इंतजार करने का आग्रह किया था, लेकिन अनिल नहीं माना और चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में जान गंवा दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/FplDrHv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment