जोधपुर।
महामंदिर थानान्तर्गत मारवाड़ नगर में प्रेमिका के किराए के कमरे में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने मृतक की प्रेमिका के खिलाफ शुक्रवार को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार मूलत: भोपालगढ़ थानान्तर्गत रूदिया हाल भदवासिया में अशोक कॉलोनी गली-1 निवासी मुकेश (27) पुत्र अर्जुनराम जाट ने आत्महत्या की है। वह मारवाड़ नगर में किराए के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। मृतक के भाई सुरेश ने माया चौधरी के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। एएसआइ नेमीचंद जांच कर रहे हैं। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पत्नी का निधन, तलाकशुदा से घनिष्ठता, फिर आत्महत्या
पुलिस का कहना है कि मृतक मुकेश की पत्नी का चार-पांच पहले निधन हो गया था। वह अकेला ही है। दो-तीन साल पूर्व उसका सम्पर्क माया चौधरी से हुआ था। उसका पति से तलाक हो रखा है। दोनों घनिष्ठता हो गई थी और शादी करने का सोचने लगे थे। दोनों के पहले से एक-एक संतान भी है। संभवत: इसी के चलते दोनों में मनमुटाव हो गया था। महिला किराए के कमरे में ताला लगाकर काम पर गई तो पीछे मृतक वहां आ गया था। उसने दूसरी चाबी से ताला खोला और अंदर चला गया था। फिर उसने फंदा लगा लिया होगा। देर शाम महिला कमरे में लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह वह अंदर पहुंची तो मुकेश को फंदे पर लटका पाया था। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UWi1ZBt
0 comments:
Post a Comment