जोधपुर।
देवनगर थाना पुलिस ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 स्थित सूने मकान के ताले तोड़कर सोने व चांदी के आभूषण चोरी करने का खुलासा कर शनिवार को हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया। उससे सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि चौहाबो सेक्टर 9 निवासी करिश्मा पत्नी सौरभ कुमार जेठानी के मकान में गत दस अप्रेल को चोरी कर ली गई थी। चोर ने सोने की चार अंगूठियां, सोने के तीन पेंडेंट, चांदी का सिक्का, चांदी का कड़ा व पेंडल चुरा लिया था। नकबनजी का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी पहलू से जांच शुरू की गई। संदिग्धों से पूछताछ के बाद मूलत: गुलिस्तां कॉलोनी हाल केबीएचबी सेक्टर 9 निवासी शोएब मेहर उर्फ जग्गा पुत्र लियाकत खान को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही से चोरी के सोने के आभूषण बरामद किए गए।
नकबजनी, लूट, हमले व अवैध हथियार के मामले
आरोपी शोएब मेहर शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ लूट, नकबजनी, जानलेवा हमले व अवैध हथियार के 12 मामले दर्ज हैं। वह चौहाबो थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bGHZSPx
0 comments:
Post a Comment