भाजपा जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ किया सह-भोज
अब बूथ स्तर पर टिफिन गोठ, सादगी और एकजुटता का संदेश
जोधपुर. भाजपा ने जोधपुर शहर, सरदारपुरा तथा सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने गुरुवार शाम टिफिन गोठ पर मोदी शासन के नौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा की। अब बूथ स्तर पर भी मोदी शासन की उपलब्धियों पर टिफिन गोठ पर ही हथाई होगी।
शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के लिए टिफिन गोठ का अलग-अलग आयोजन किया गया। गोठ में पदाधिकारी अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचे। इस दौरान विधायक सूर्यकान्ता व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी सहित कई पदाधिकारी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ सह-भोज किया।
टिफिन पॉलटिक्स- भोजन के आरम्भ से पूर्व कार्यकर्ताओं का स्वागत व वन्देमातरम् किया गया।
- विधानसभावार किये गये संगठनात्मक कार्यों के बारे मेेें चर्चा की गई।
- बुथ स्तर पर भी टिफिन गोट का आयोजन कर पन्ना प्रमुख तक पहुंचने की कार्य योजना बनाई गई।
- बूथ स्तर पर टिफिन गोठ में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
विधानसभावार टिफिन गोठ
- शहर विधानसभा क्षेत्र की टिफिन गोट मोटर मर्चेन्ट एसोसिएशन हॉल, सरदारपुरा तीसरी डी रोड में आयोजित की गई। इस गोठ का संचालन मण्डल अध्यक्ष राकेश बागरेचा, माधोसिंह परिहार, महेन्द्र छंगाणी तथा भूपेन्द्रराज सिंघवी ने किया।
- सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का भोजन रसाला रोड शेखावत जी का तालाब स्थित बालाजी मन्दिर में आयोजन किया गया। इसमें सामूहिक रूप से दाल-बाटी रखी गई। मण्डल अध्यक्ष भवानी प्रताप सिंह शेखावत, मनीष परिहार, सुरेश भाटी, सुनिल कुमार भाटी ने गोठ का संचालन किया।
- सूरसागर विधानसभा क्षेत्र की टिफिन गोट का आयोजन चौपासनी रोड स्थित जूना खेड़ापति मन्दिर में किया गया। संचालन मण्डल अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, हेमंत जायनानी, श्यामसुन्दर गौड़ तथा भेरूदास वैष्णव ने किया।
-----------------------
जहां भाजपा नहीं पहुंची, वहां पहुंचना है। जहां भाजपा पहुंच चुकी है्र वहां व्यवस्थित करना और जहां व्यवस्थित है उसको अजेय में बदलना ही पार्टी का संकल्प है।
- देवेन्द्र सालेचा , शहर जिला भाजपा अध्यक्ष
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RdJS0BK
0 comments:
Post a Comment