rajasthan politics : पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट की जनसंघर्ष पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट का हमला तेज हो गया है। विधायक हो या मंत्री सब अपने अपने तरीके से सवाल पूछ रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ में पहली बार सचिन पायलट पर गहलोत समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीधा हमला किया है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पोस्टर लगाए गए। इसमें सचिन पायलट और केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के चेहरे साथ लगाए गए हैं और लिखा गया कि संजीवनी घोटाले पर चुप क्यूं हो पायलटजी, जनता जवाब मांगती है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली पहुंचे सचिन पायलट, जंतर मंतर पर किया पहलवानों का समर्थन
पोस्टर लगने की जानकारी मिलते ही सर्किट हाउस में राठौड़ के पहुंचने से पहले जिला संगठन सक्रिय हो गया। जिलाध्यक्ष सलीम खान और नरेश जोशी ने मंत्रणा की। इसके बाद रातानाड़ा में लगा पोस्टर कांग्रेस के प्रवक्ता भाकरराम और पार्षद ललित गहलोत ने उतार लिया लेकिन कुछ देर बाद वापस लगा दिया गया। जबकि जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर पोस्टर उतारा ही नहीं गया।
पोस्टर पर जिला उत्तर के संगठन मंत्री कुश गहलोत की भी फोटो है। गहलोत ने इस बारे में कहा कि हमने पोस्टर से यह बताने की कोशिश की है कि यह भी एक मुददा है। पोस्टर लगाने को लेकर कोई नोटिस मिलेगा तो जवाब देंगे। जोधपुर जिला उत्तर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सलीम खान ने बताया कि पोस्टर लगाने की बात जानकारी में आई है। अभी तक इस मामले में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UvPb8Nz
0 comments:
Post a Comment