OLYMPIC GAMES 23 जून से: प्रदेश के 50 लाख खिलाड़ी लेंगे भाग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने व खेल प्रतिभओं को खोज कर राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय स्तर तक प्रतिनिधित्व के लिए राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। राज्य खेलों की तर्ज पर यह खेल 23 जून से आयोजित किए जाएंगे। इस बार ग्रामीण व शहरी ओलंपिक दोनों एक साथ ही कराए जाएंगे। खिलाडि़यों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए है। इच्छुक खिलाड़ी जनआधार का विवरण डालकर अपना पंजीयन करवा सकते है।

गत वर्ष हुए ग्रामीण ओलंपिक खेलों में प्रदेश के करीब 29 लाख बच्चों ने भाग लिया था और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ था। वहीं, इस बार ग्रामीण व शहरी ओलंपिक खेल एक साथ होने से प्रदेश के करीब 50 लाख खिलाडि़यों के भाग लेने का अनुमान है। प्रदेश में ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन दूसरी बार होगा, जबकि शहरी आयोजन पहली बार ही होंगे। गत वर्ष शहरी खेलों के आयोजन प्रस्तावित थे, लेकिन यह आयोजन नहीं हो पाया था।

--

हर आयु के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे

युवा मामले व खेल विभाग के शासन सचिव नरेशकुमार ठकराल की ओर से जारी खेल कार्यक्रम के अनुसार ओलंपिक खेलों में हर आयु वर्ग के महिला-पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।

----------------

7 खेलों का आयोजन होगा

क्रं सं-----------ग्रामीण क्षेत्र---------- शहरी क्षेत्र

1----------- कबड्डी------------------ कबड्डी

2----------- टेनिसबॉल क्रिकेट-------- टेनिसबॉल क्रिकेट

3---------- वालीबॉल------------------- वालीबॉल

4---------- फुटबॉल-------------------- फुटबॉल (पुरुष वर्ग)

5----------- खो-खो (महिला वर्ग)---- खो-खो (महिला वर्ग)

6----------- शूटिंगबॉल (पुरुष वर्ग)---- बास्केटबॉल

7---------- रस्साकशी (महिला वर्ग)---- एथलेटिक्स (100,200 व 400 मीटर)

- इनमें ग्रामीण खेलों में बास्केटबॉल व शहरी क्षेत्र में शूटिंगबॉल को शामिल नहीं किया गया है।

- ग्रामीण खेलों में एथलेक्टिस व शहरी खेलों में रस्साकशी को शामिल नहीं किया गया है।

-------------

यह रहेगा आयोजन व खेल अवधि

ग्रामीण ओलंपिक खेलप्रतियोगिता का नाम--- अवधि

- ग्राम पंचायत स्तर--- 4 दिन

- ब्लॉक स्तर----- 5 दिन

- जिला स्तर---------- 3 दिन

- राज्य स्तर------------ 4 दिन

------------

शहरी ओलंपिक खेल

प्रतियोगिता का नाम------------------अवधि

- नगर पालिका, नगर परिषद, नगर निगम स्तर--- 6 दिन

- जिला स्तर------------------------------------------- 3 दिन

- राज्य स्तर------------------------------------------- 4 दिन

---------------------------------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sfJnkzX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment