MARS--भूमि पुत्र मंगल ने नीच राशि कर्क में किया गोचर, सभी रा​शियों पर पड़ेगा असर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
भूमि पुत्र मंगल ने बुधवार को नीच राशि कर्क में गोचर कर लिया। मंगल इस राशि में 53 दिन यानि 1 जुलाई तक रहेंगे। इस दौरान मंगल बुध के स्वामित्व वाली मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा के स्वामित्व वाली कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शनि से षडाष्टक योग भी बनेगा। साथ ही राहु, गुरु बुध और सूर्य मंगल से दसवें घर में होंगे। इन स्थितियों में मंगल का यह गोचर कई विपरीत स्थितियों का कारण बनेगा लेकिन सौम्य राशि में गोचर होने से मंगल कई राशियों के लिए मंगलकारी भी रहेंगे। 1 जुलाई को सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के लिए कर्क राशि नीच राशि कहलाती है इसलिए मंगल का यह गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगल को अग्नि तत्व की राशि बताया जाता है जबकि कर्क जल तत्व की राशि है। इससे मौसम में बदलाव होगा और फिर देश के कई भागों में बरसात होगी। इससे बारह राशियों के जातकों पर भी अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
--------
राजनीतिक माहौल उच्च होगा
पं जितेन्द्रराज जोशी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के साथ अग्निकांड, भूकंप, गैस दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना होने की संभावना रहेगी। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा। विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जाएगा। रोजगार के क्षेत्रों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे। सत्ता संगठन में बदलाव होंगे। मनोरंजन, फिल्म, खेलकूद व गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी।
-------------
सभी 12 राशियों पर प्रभाव
मेष: कार्यों में असफलता से तनाव। मेहनत बेकार जाएगी। अधिकारी नाराज होंगे।
वृष: संपत्ति को लेकर विवाद। अनिद्रा से शरीर में कमजोरी। पराजय का डर रहेगा। धन का नाश हो सकता है।
मिथुन: दुर्घटना की आशंका। बुखार तंग करेगा। फिजूल के कार्यों में धन का नाश।
कर्क: स्त्रियों, साझेदारों से कलह-क्लेष। आंखों में रोग हो सकता है। पेट में तकलीफ।
सिंह: शत्रुओं का नाश होगा। वाद-विवाद में जीत। सभी प्रकार के प्रयासों में सफलता। धन मिलेगा।
कन्या: संतान की परेशानियों से तनाव। नौकरी छूटने का भय। मित्रों-बंधुओं से उग्र व्यवहार के कारण परेशानी।
तुला: अनावश्यक भय रहेगा। नौकरी छूटने का भय। पेट की बीमारी आदि।
वृश्चिक: आपको लगातार सफलता मिलती रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा।
धनु: कठोर वाणी से विवाद हो सकता है। धन-हानि की आशंका। मानसिक भ्रम।
मकर: रक्त या अग्नि सम्बंधी बीमारी की आशंका। वाहन चोट से बचें। अनावश्यक जिद से काम खराब होंगे।
कुंभ: कार्ययोजना में बाधा आने की आशंका। मेहनत ज्यादा, फल कम। स्वभाव में अनावश्यक गर्मी से घर और परिवार में तनाव।
मीन: अचानक धन प्राप्त होगा। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न होगा। उच्च शिक्षा में लाभ। संपत्ति खरीद सकते हैं।
पुरस्कार मिल सकता है।
------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/CkRNx9F
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment