IMD Rainfall Alert : अगले चार घंटे में यहां होगी झमाझम बारिश आएगा तूफान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


today weather update : राजस्थान में एक बार फिर से तूफानी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बाड़मेर, बीकानेर सहित 20 जिलों में इस समय बारिश को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अनूपगढ़, गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चुरू, पाली और नोहर सहित कई इलाकों में सुबह से ही तूफानी बारिश जारी है। आंधी बारिश की गतिविधियां बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों में जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही उत्तरी पाकिस्तान से पश्चिमी विक्षोभ का एक और परिसंचरण तंत्र बन रहा है। यही वजह कि पाक से सटे सभी जिलों में बारिश का दौर पिछले पांच दिनों से जारी है। केंद्र ने बताया कि 30 मई को जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर जयपुर, भरतपुर संभाग में भारी बारिश और अधंड़ की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है नया तूफान, रहिए सावधान

5c6a2f80-5052-4166-9029-03b3d7f1695a.jpg


बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून भारत में दस्तक शुरू हो गई है। इस समय यह बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया है कि यह तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। हवा का दबाव और रूख के साथ अन्य परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो यह एक दो दिन में बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर इलाकों में दस्तक दे देगा।

यह भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून अंडमान निकोबार द्वीप पर छाया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4OuaI3k
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment