नीट परीक्षा से पहले अभ्यर्थी की संदिग्ध हालात में मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
महामंदिर थानान्तर्गत पावटा मानजी का हत्था स्थित एक निजी छात्रावास में तबीयत बिगड़ने के बाद एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह नीट की तैयारी कर रहा था। छात्रावास संचालक व वार्डन पर हत्या और फर्जी परीक्षार्थी के तौर पर परीक्षा में बिठाने का अंदेशा जताकर एफआइआर दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार मतोड़ा निवासी भंवरलाल पुत्र पुरखाराम गर्ग की ओर से निजी छात्रावास संचालक गुलाबसिंह, सूरज भाटी व वार्डन बीरबल भाटी के खिलाफ आत्महत्या को दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चचेरा भाई हुक्माराम 22 पुत्र बाबूलाल गर्ग सीकर में नीट की तैयारी कर रहा था। परिजन की बगैर जानकारी के वह पावटा मानजी का हत्था में छात्रावास में आकर रहने लग गया था। गत 5 मई को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। परिजन व रिश्तेदार मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे, लेकिन हुक्माराम की मौत हो चुकी थी।
घरवालों का आरोप है कि हॉस्टल संचालक व वार्डन ने जहर देकर उसकी हत्या की है अथवा अनावश्यक दबाव बनाकर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया है।
नीट में हो चुका है चयन, दुबारा देनी थी नीट
हुक्माराम का पिछले साल नीट में चयन हो गया था, लेकिन राज्य के बाहर कॉलेज मिलने से वह दुबारा नीट की तैयारी कर रहा था। रविवार को उसे परीक्षा देनी थी। परिजन को अंदेशा है कि कोई नकल गिरोह उस पर फर्जी परीक्षार्थी के तौर पर बिठाने का दबाव डाल रहे होंगे। गिरोह किसी अन्य की जगह परीक्षा में बिठाने का दबाव डाल रहे थे। इसी के चलते हुकमाराम किसी को बताए बगैर सीकर से जोधपुर आकर छात्रावास में रहने लगा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/w4AifdD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment