गोमाता की सेवार्थ भक्ति संध्या में एक करोड़ राशि का दान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर/हरियाढाणा . रूप सुकून मुनि गोशाला रणसी गांव में आयोजित एक शाम गोमाता के नाम भजन संध्या में लोगों ने गोसेवार्थ एक करोड़ से अधिक राशि का दान किया। भक्ति संध्या समारोह में तारातरा मठ के प्रधान मठाधीश महन्त प्रतापपुरी ने कहा कि धरती पर गोमाता भगवान की अनमोल धरोहर है। गोमाता जहां विचरण करती है वहां देवताओं का वास होता है। महन्त ने प्रत्येक हिन्दू को घर में गाय पालने पर जोर दिया। राजऋषि समताराम महाराज ने गोमाता के लिए आरक्षित गोचर भूमि को मुक्त करने व गाय को संरक्षण देने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में भजन गायक रमेश माली पाली व गोरत्न ओम मुंडेल ने भक्ति स्वरों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

कलाकार मुकेश वैष्णव गोटन व अन्य कलाकारों ने भी भजन प्रस्तुत किए। भक्ति संध्या समारोह में मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत बेंगलोर,पुखराज रायचन्द छाजेड़ बेंगलोर,दक्षिण भारत प्रभारी राजेश चोरडिया, सुनील कुमार खेतपालिया चेन्नई, बाबूसिंह मोहराई, महेंद्र वैष्णव, दीपचंद लुनिया, सज्जनराज सांखला, जगदीश टाक बेंगलोर, शक्ति सिंह, ओमप्रकाश पंवार अध्यक्ष माली समाज कर्नाटक, हनुमान पंवार, गिरधारीलाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। रणसी सरपंच सवाई सिंह चम्पावत, गोशाला अध्यक्ष बजरंग सिंह व भंवरलाल सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन प्रमोद परिहार व एडवोकेट कैलाश जांगिड़ ने किया।

गोशाला विकास के लिए दान की मची होड़
भजन संध्या में गोमाता व गोशाला विकास के लिए एक करोड़ से अधिक की दान राशी प्राप्त हुई। जिनमे 12 लाख 50 हजार खम्मा बाई मुणोत, 05 लाख महेंद्र मुणोत शिव गौसेवा मंडल बेंगलोर, 06 लाख 51 हजार रणसीगांव सरपंच सवाई सिंह चम्पावत, पारस मल कोठारी 5 लाख 51 हजार, पुसाराम 09 लाख, भेरूसिंह 3 लाख 51 हजार, बुद्धि प्रकाश दाधीच 3 लाख 51 हजार, राजपूत समाज 03 लाख 51 हजार , गोपाराम चौकीदार 2 लाख 51 हजार, मानसिंह 02 लाख 40 हजार, प्रसन्नलता दाधीच 02 लाख, जगदीश टाक 01 लाख 51 हजार, अनची बाई माली 01 लाख 01 हजार, उद्योगपति रामकरण फड़ाक 01 लाख 11 हजार, धन्नाराम केरापा 01 लाख 11 हजार, पारस राम पेमाराम दुकतावा की ओर से ट्रेक्टर ट्रॉली, सुखराम हरिराम फड़ाक द्वारा पानी टैंकर, छोटूराम नाथूराम खोजा द्वारा कुतर मशीन प्रदान की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6rkZ4qz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment