कर्मचारी ने फर्म के खाते से 4.63 लाख का भुगतान कर मंगाए थे दो कैमरे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के साइबर थाना पुलिस ने एक फर्म के चालू खाते से 4.63 लाख रुपए की साइबर ठगी का खुलासा कर फर्म के एक कर्मचारी सहित दो जनों को गिरफ्तार किया। कर्मचारी ने ऑनलाइन भुगतान कर दो कैमरे मंगवाए थे। फिलहाल न तो राशि रिफण्ड हो पाई और न ही कैमरे बरामद हुए हैं। (Cyber Fraud)
थानाधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त मांगीलाल ने बताया कि चौहाबो में ई-मित्र संचालक व फर्म संचालक सुमन अग्रवाल की फर्म के चालू खाते से गत माह 4,63,998 रुपए निकाल लिए गए थे। इस भुगतान के लिए ओटीपी भी शेयर नहीं किया गया था और न ही फर्म मालिक के पास किसी तरह का कॉल आया था। 27 अप्रेल को महिला ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। जांच में सामने आया कि खाते से ऑनलाइन भुगतान किया गया था। बिल डेस्क पेमेंट गेटवे से राशि का भुगतान किया गया था। निरीक्षक जयराम मुण्डेल व एएसआइ जमशेद खान के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की तो दो युवकों पर संदेह हुआ।
पुलिस ने ओसियां में तापू के पास हनुमान सागर निवासी दिनेश (24) पुत्र बाबूलाल बिश्नोई व मतोड़ा थानान्तर्गत बरसालू कला निवासी अनिल (20) पुत्र भंवर गिरी गोस्वामी को हिरासत में लिया। वारदात स्वीकारने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
खातों की जानकारी होने से कर दिया भुगतान
आरोपी अनिल गोस्वामी पीडि़त सुमन अग्रवाल की फर्म में काम करता है। उसे फर्म के खातों की पूरी जानकारी है। इसी के चलते उसने दिनेश के साथ मिलकर ठगी की साजिश रची थी। फि्लपकार्ट पर नामचीन कम्पनी के दो कैमरों के ऑर्डर दिए। कम्पनी के चालू खाते से 4,63,998 रुपए का भुगतान कर दिया था। फर्म संचालक ने खाते का मिलान किया तो राशि निकालने का पता लगा था।
पकड़ने के डरे से भुगतान कैंसल का भी प्रयास
कैमरों का भुगतान ऑनलाइन करने के बाद आरोपी घबरा गए थे। उन्हें पकड़े जाने का अंदेशा होने लगा था। तब अनिल ने भुगतान कैंसल करने का प्रयास भी किया था, लेकिन ऐसा हो नहीं सका था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BwtebfO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment