जोधपुर में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। मध्य पूर्व स्थित भूमध्य सागर और कैस्पियन सागर से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ की अति सक्रियता की वजह से मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को जोधपुर सहित प्रदेश के 13 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान तेज अंधड़, तीव्र मेघ गर्जना और ओलावृष्टि की आशंका है। मंगलवार और बुधवार को आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आपेक्षिक आद्रता अधिकतम 81 और न्यूनतम 45 फीसदी रही। नमी अधिक होने की वजह से उमस भरा मौसम रहा। दोपहर में उमस ने लोगों को हलकान कर दिया।


जून में पड़ेगी तेज गर्मी

इधर भारतीय मौसम विभाग ने जून के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में जून में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। ऐसे में तेज गर्मी बढऩे की संभावना है। वातावरण में नमी अधिक होने से उमस भरा मौसम रहेगा। उमस भरे मौसम के कारण जून महीने में काफी परेशानी हो सकती है।


अगले सप्ताह केरल पहुंच सकता है मानसून

इस साल मानसून देरी से चल रहा है। इस समय वह अंडमान सागर में है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन में इसके आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति बताई है। विभाग के अनुसार अगले सप्ताह मानसून की केरल में दस्तक हो सकती है।


मौसम विभाग की चेतावनी

- भारी बारिश और आंधी से खड़ी फसलों, पेड़ और बागवानी को नुकसान पहुंच सकता है। पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

- हल्की ढीली बंधी वस्तुएं जैसे सोलर पैनल, बिजली की लाइनें, खंबे आदि को नुकसान होने की आशंका है।

- कृषि उपज मंडी में खुले में रखा अनाज भीग सकता है।

- मौसम अत्यधिक प्रबल होने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रहें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TVewU3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment