जोधपुर.
केंद्र सरकार की ओर से जोधपुर में प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपेरल पार्क (पीएम मित्रा) नामंजूर करने के बाद अब राज्य सरकार ने अपने दम पर जोधपुर के कांकाणी में टेक्सटाइल जोन विकसित करने का निर्णय किया है। इसे टेक्सटाइल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। कांकाणी में नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए करीब एक हजार एकड़ भूमि चिह्नित की जा चुकी है। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं सहित टेक्सटाइल जोन विकसित किया जाएगा।
--
टेक्सटाइल सहित अन्य इंडस्ट्री भी लग सकेंगी
पहले पूरे क्षेत्र में टेक्सटाइल मेगा पार्क बनाने की योजना थी लेकिन केंद्र की ओर से राज्य सरकार का प्रस्ताव खारिज करने के बाद अब रीको ने पूरे क्षेत्र को तीन जोन में बांटकर नए सिरे से विकास कार्य शुरू किया है। इसमें एक जोन में टेक्सटाइल इकाइयों को भूखंड दिये जाएंगे। वहीं दूसरे में हैण्डीक्राफ्ट, स्टील व तीसरे में जनरल कैटेगरी के उद्योगों के लिए भूखंड दिए जाएंगे।
----------------------------------
310 इकाइयां, प्रतिदिन 25 लाख मीटर कपड़े की डाइंग-प्रिंटिंग
जोधपुर का टेक्सटाइल उद्योग देश में अपनी खास पहचान रखता है। यहां डाइंग व प्रिंटिंग का काम बड़े स्तर पर किया जा रहा है। एक्सपोर्ट क्वालिटी का कपड़ा होने व मांग बढ़ने के साथ टेक्सटाइल उद्योग व इकाइयां बढ़ती जा रही है। जोधपुर में वर्तमान में करीब 310 टेक्सटाइल इकाइयां है, जो जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट से जुड़ी है। जोधपुर में प्रतिदिन करीब 20-25 लाख मीटर कपड़े की डाइंग-प्रिंटिंग हो रही है।
------------
एक नजर : कांकाणी औद्योगिक क्षेत्र
- 423 हेक्टेयर टोटल एरिया।
- 343 हेक्टेयर खातेदारों की जमीन, अधिग्रहण कर लिया गया।
- शेष 80 हेक्टेयर जमीन जेडीए से ली गई ।
--------
कांकाणी में औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर इसमें टेक्सटाइल को प्राथमिकता देते हुए अलग जोन विकसित किया जाएगा। साथ ही, यहां हैण्डीक्राफ्ट, स्टील व अन्य इकाइयों के लिए भी भूखंड होंगे।
सुनील परिहार, निदेशक, रीको
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/it1OK7e
0 comments:
Post a Comment