MERCURY आज से मेष राशि में वक्री: जारी रहेगा राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों का दौर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह बुद्धि, तर्क क्षमता और अच्छे संचार कौशल का कारक माना जाता है। बुध ग्रह मिथुन राशि और कन्या राशि के स्वामीग्रह माने जाते हैं। 31 मार्च को दोपहर 2 :44 पर बुध मेष राशि में गोचर कर चुके हैं और 7 जून तक मेष राशि में रहेंगे और उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध 21 अप्रेल यानि शुक्रवार को दोपहर 2:05 मिनट पर वक्री होंगे और पुनः 15 मई की सुबह 8:45 मिनट पर मार्गी होंगे। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को इसका भरपूर फायदा होगा।
ज्योतिषियों के अनुसार बुध वक्री होने से मिसकम्युनिकेशन होगा। लोगों के बीच समन्वय का अभाव रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव होगा। नर्वस सिस्टम, नसों में दर्द और इंफेक्शन रोग होने की संभावना। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहेगा। सिर पर चोट, दिमागी बुखार, मस्तिष्क से संबंधित बीमारियां, ब्लड प्रेशर, वाहन दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा होने के योग हैं।
-------
जातकों पर अलग प्रभाव
बुध ग्रह जातक की जन्म कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है। इन प्रभावों का असर जातक के प्रत्यक्ष जीवन पर पड़ता है। ज्योतिषी पं अनीष व्यास ने बताया कि बुध ग्रह शुभ ग्रहों (गुरु, शुक्र और बली चंद्रमा) के साथ होता है तो यह शुभ फल देता है और क्रूर ग्रहों (मंगल, केतु, शनि, राहु व सूर्य) की संगति में अशुभ फल देता है। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। कन्या इसकी उच्च राशि है जबकि मीन इसकी नीच राशि मानी जाती है।
----------------------------------
12 राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
आपके खर्चे काफी बढ़ेंगे। इस कारण आय और व्यय के बीच बढ़ते असंतुलन के कारण आप तनाव में आ सकते हैं। आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

वृष राशि
आपके जीवन में काफी उथल-पुथल हो सकती है। आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे और इस कारण संपत्ति पर भी अधिक खर्च होगा।

मिथुन राशि
अत्यधिक भागदौड़ और खर्चों का सामना करेगा। लड़ाई-झगड़े, विवाद और कोर्ट-कचहरी के मामलों से परहेज करें तो बेहतर होगा। मित्रों और रिश्तेदारों से अप्रिय सूचना मिलने की संभावना है।

कर्क राशि
कई अप्रत्याशित परिणाम आएंगे, कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन अंतत: परिणाम आपके पक्ष में ही रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध खराब न होने दें।

सिंह राशि
अगर आप व्यापार करते हैं तो इस दौरान आपके लाभ में काफी कमी आ सकती है। आपका स्वास्थ्य भी नाजुक रहेगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपको कोई गंभीर बीमारी हो सकती है।

कन्या राशि
कार्य पूर्ण करने में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन इससे निराश न हों। आप अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखने पर काम करते हैं, तो आप अधिक सफल होंगे।

तुला राशि
सेहत को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है, खासकर दवा के रिएक्शन और पेट के विकार। कार्यक्षेत्र में भी साजिश का शिकार होने से बचें। महंगी वस्तुओं पर व्यय होगा।

वृश्चिक राशि
संतान के कारण आपको कष्ट हो सकता है। पेशेवर जीवन में इस समय आप काफी निराश रहेंगे। सेहत की बात करें तो आपको अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

धनु राशि
गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में अधिक धन खर्च होगा, लेकिन फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। सेहत के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ की अधिकता रहेगी।

मकर राशि
सहकर्मियों और दोस्तों के साथ आपका बहुत विवाद हो सकता है। व्यापार में भी मनचाहा लाभ नहीं मिलने से आप निराश रहेंगे। पार्टनर से विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि
पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति। स्वजनों से भी अप्रिय समाचार मिलने के योग हैं। वाहन दुर्घटना से बचने के लिए सावधानी से यात्रा करें।

मीन राशि
अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर आप कठिन परिस्थितियों को आसानी से पार कर लेंगे। कार्य व्यवसाय में प्रगति होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MmKUbnY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment