जोधपुर।
भोपालगढ़ में कॉ-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के चुनाव के दौरान हमले के बाद बुधवार को ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा को वाई-श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई। आगामी दो माह के लिए आवास पर हथियार से लैस पांच गार्ड और विधायक के साथ हर समय दो पीएसओ तैनात रहेंगे।
राज्य की विशेष शाखा व डीआइजी सुरक्षा ओमप्रकाश ने विधायक दिव्या मदेरणा के जीवन को खतरे की आशंका के चलते दो माह के लिए तुरंत प्रभाव से वाई-श्रेणी सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए थे। इस पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आदेश जारी कर विधायक दिव्या को वाई-श्रेणी सुरक्षा प्रदान की। एसपी ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह यादव ने विधायक मदेरणा को वाई-श्रेणी सुरक्षा दिए जाने की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि गत 11 अप्रेल को भोपालगढ़ में जाखड़ व मदेरणा पक्ष के समर्थक भिड़ गए थे। जाखड़ समर्थकों ने विधायक दिव्या मदेरणा की एसयूवी का घेराव किया था। विधायक की एसयूवी का कांच फोड़ दिया गया था। नारायणराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। विधायक ने सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया था।
आवास पर 5 और दो पीएसओ संभालेंगे सुरक्षा
वाई-श्रेणी के तहत विधायक के आवास पर एक हेड कांस्टेबल व चार कांस्टेबल 24 घंटे तैनात रहेंगे। वहीं, विधायक मदेरणा के साथ हर समय दो हथियार बंद पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) भी रहेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6wvstUV
0 comments:
Post a Comment