जोधपुर में स्थापित होगी सूचना आयोग की बेंच
20 लाख रुपए और 12 पदों को स्वीकृति
जोधपुर. राज्य सूचना आयोग की अब जोधपुर में बेंच स्थापित होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेंच की स्थापना के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। गौरतलब है कि वर्ष 2023-24 के बजट में बेंच की स्थापना के लिए घोषणा की गई थी।
बेंच के लिए आवश्यक संसाधन आदि के लिए भी 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कार्यालय के संचालन के लिए 12 नवीन पदों तथा आवश्यक वित्तीय प्रावधान की भी स्वीकृति दी गई है। इन नवीन पदों में एक पद सूचना आयुक्त का है, जिसकी नियमानुसार नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा निजी सहायक, रीडर, सूचना सहायक का एक-एक पद, वरिष्ठ सहायक के 2 पद तथा कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 3-3 पद शामिल हैं।
क्षेत्राधिकार को लेकर बंटवारा
राज्य सूचना आयोग की जोधपुर में पीठ स्थापित करने के साथ ही आयोग के कार्य का भी विभाजन होगा। अभी तय होना है कि जोधपुर पीठ में कौनसे जिले आएंगे। माना जा रहा है कि जोधपुर संभाग के साथ पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों को इस पीठ से जोड़ा जा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GquPtok
0 comments:
Post a Comment