Gun Shot on Holi : ननिहाल में ढूंढ कार्यक्रम में मौसेरे भाई को गोली मारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
लूनी थानान्तर्गत (Police Station Luni) रोहिचा कला गांव (Gun Shot on Holi Celebration in Jodhpur) में होली की ढूंढ पर ननिहाल आए दो मौसेरे भाइयों में बुधवार शाम विवाद हो गया और एक भाई ने दूसरे पर गोली चला दी। जांघ में गोली लगने से घायल को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी फरार हो गया। (One man injured in Gun shot on Holi celebration, Brother run away)
पुलिस के अनुसार रोहिचा कला गांव में मकान में शाम को ढूंढ का कार्यक्रम था। दईकड़ा निवासी पूनमसिंह राजपुरोहित व मौसेरा भाई मूलत: गुजरात में भाव नगर हाल केबीएचबी सेक्टर 3 निवासी धर्मेन्द्र उर्फ धर्मेशसिंह राजपुरोहित भी नाना के पोते की ढूंढ में शामिल हुए। इस दौरान देर शाम दोनों में विवाद हो गया। धर्मेन्द्र ने हथियार निकाला और मौसेरे भाई पूनमसिंह पर फायर कर दिया। जो धर्मेन्द्र के जांघ में जा लगा। गोली चलने से कार्यक्रम में खौफ व्याप्त हो गया। घायल के खून बहने लगा।वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाला और एमडीएम अस्पताल लाए, जहां से पुलिस को सूचना दी गई। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारीक व अन्य पुलिस जवान अस्पताल पहुंचे। घायल के पर्चा बयान के आधार पर धर्मेन्द्रसिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया। उधर, मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KkmFLtW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment