सरस बूथ हटाने का विवाद जारी, अब कलक्टर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर

जालोरी बारी से चांद सा तकिया मार्ग पर जाने वाले रास्ते पर सरस बूथ हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब भी नहीं थमा है। बूथ संचालक की गिरफ्तारी से आक्रोशित घांची समाज और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को जिला कलक्टर से मुलाकात कर दूसरे पक्ष के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।सड़क के भाग को प्लाॅट के नाम से फर्जी आवंटन करने व सरस बूथ को जबरन हटाकर भू-माफियाओं के भाजपा नेता राजेन्द्र बोराणा, नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, वरुण धनाडिया ने जिला कलेक्टर को इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस व निगम अधिकारियों के सामने भू-माफियों ने अवैध तरीके से कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने नगर निगम उत्तर पर भ्रष्टाचारे के आरोप लगाते हुए जानबूझकर भू-माफियाओं को कब्जा दिलाने का प्रयास करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ संचालक पिछले 25 वर्षों से नियमानुसार संचालित कर रहे थे। जानबूझ कर आवंटन खारिज किया गया। निगम कर्मचारियों ने बिना डिस्काॅम के बिजली का कनेक्शन काट दिया। उन्होंने जिला कलक्टर से प्लाट आवंटन कि सम्पूर्ण प्रकिया की जांच कर निरस्त करने और सरस बूथ को नियमित करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि बूथ संचालक व उनके परिवार के साथ की गई मारपीट के मामले में एक भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई। इस दौरान पार्षद घनश्याम भाटी, अशोक भाटी, गीता भाटी, पंकज भाटी, धनराज बोराणा, हरीश भाटी, विनोद सोलंकी, गौरव भाटी, रवि भाटी, राजसा निकुब, मनीष गौड़ समेत कई लोग मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/peTwjsa
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment