अस्पताल के शौचालय में प्रसव, भ्रूण छोड़कर भागी महिला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
महात्मा गांधी अस्पताल (Mahatma Gandhi Hospital Jodhpur) की आपातकालीन इकाई में न्यू ओपीडी ब्लॉक के बाहर शौचालय में एक भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। सरदारपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को एफआइआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू की है।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि शौचालय के कमोड में रात 2.15 बजे बालक का भ्रूण मिला। अस्पताल कर्मचारी ने देखा तो चिकित्सकों को अवगत कराया। पुलिस शौचालय पहुंची और जांच के बाद शव मोर्चरी में रखवाया। अस्पताल अधीक्षक की तरफ से मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। उस आधार पर महिला की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। भ्रूण सात-आठ माह का बताया जाता है।
पेट दर्द की जांच कराने आई महिला पर संदेह
अस्पताल सूत्रों के अनुसार मध्यरात्रि एक महिला आपातकालीन इकाई आई थी। उसके पेट में दर्द हो रहा था। उसे इंजेक्शन लगाया गया था। महिला कौन थी, यह पता नहीं लग सका है। उसे यूरिन टेस्ट करवाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उसने जांच नहीं कराई। फिर वो उम्मेद अस्पताल जाने का कहकर निकल गई थी। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी ने शौचालय में भ्रूण देखा था। अंदेशा है कि भ्रूण उसी महिला का हो सकता है।
---------------------------------------------------
'बाथरूम में एक भ्रूण मिला था।पुलिस को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला का पता लगाने के लिए पुलिस को फुटेज दिए गए हैं। एक महिला पेट दर्द की जांच कराने आई थी। जिसे इंजेक्शन लगाया गया था। उसे यूरिन टेस्ट कराने को कहा गया था, लेकिन उसने जांच नहीं कराई थी।'
डॉ राजश्री बेहरा, अधीक्षक, महात्मा गांधी अस्पताल।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/UVwTj4R
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment