संभाग सम्मेलन के जरिए मुखर होगी कांग्रेस, मुख्यमंत्री गहलोत, प्रदेश प्रभारी रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा भी होंगे शामिल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए कांग्रेस राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने का पुरजोर विरोध करेगी। वहीं, दिसम्बर माह में होने वाले चुनावों को लेकर भी संगठन को एक्टिव मोड में आने का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जोधपुर के गांधी मैदान में मंगलवार दोपहर दो बजे एकत्रित होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रंधावा और प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा सम्मेलन में शिरकत करेंगे। छह जिलों से पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

तैयारियों के लिए जिम्मा सौंपा, कमेटियां बनाई

संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर एवं दक्षिण की एक संयुक्त बैठक सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में हुई। इसमें सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। जिलाध्यक्ष सलीम ख़ान ने बताया की गांधी मैदान में दोपहर 2 बजे सम्मेलन होगा। इसमें संभाग के कांग्रेस विधायक और मंत्री, सांसद प्रत्याक्षी, ज़िला प्रमुख, प्रधान, महापौर, सभापति, पार्षद और कार्यकर्ता इत्यादि हिस्सा लेंगे। बैठक में अलग-अलग कमेटियों को जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में दक्षिण के अध्यक्ष नरेश जोशी, पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक मनीषा पंवार, बाल विकास आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल, गणपत सिंह चौहान, अनील टाटिया, ओमकार वर्मा समेत पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे।

बेनीवाल की नसीहत-कार्यकर्ताओं का सम्मान करें

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में पार्टी नेताओं के बीच आपसी खींचतान भी नजर आई। बाल विकास आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने नसीहत दी कि कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। उन्हाेंने कहा कि कई कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी जा रही है, यह पार्टी हित में नहीं है। बेनीवाल की नसीहत के बाद कांग्रेस नेता राजेन्द्र सोलंकी ने सभी से अनुशासन में रहने को कहा।

देहात भी जुटा तैयारियों में, जिलेभर से आएंगे नेता

-कार्यकर्ताकार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर देहात से भी पार्टी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। देहात जिलाध्यक्ष हीरालाल मेघवाल ने बताया कि सम्मेलन में जिलेभर से पार्टी नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां की गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/C8RkEoN
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment