BJP: 18 मार्च को होली स्नेह मिलन, कार्यकर्ताओं का समागम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भाजपा : 18 मार्च को होली स्नेह मिलन, कार्यकर्ताओं का समागम
राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, केन्द्रीय मंत्री शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया आएंगे

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर जिला की ओर से 18 मार्च, 2023 को आयोजित होली स्नेह मिल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां एवं उसकी रूप-रेखा सुनिश्चित करने के लिये भाजपा जोधपुर शहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अध्यक्षता में सांसद सेवा केन्द्र में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंचासीन के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, नरेन्द्रसिंह कच्छवाह, महापौर सुश्री वनिता सेठ, जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल, डा. करणीसिंह खींची, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अतुल भंसाली मौजूद रहे।
बैठक के प्रारम्भ में निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में मंचासीन अतिथि सहित मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा का पार्टी का दुपट्टा ओढाकर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात् निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए 18 मार्च, 2023 को केशव परिसर, आदर्श विद्या मन्दिर, कमला नेहरू नगर, जोधपुर में भाजपा जोधपुर शहर जिला के सानिध्य में आयोजित होने वाले होली स्नेह मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी तथा मंचासीन अतिथियों ने भाजपा जिला संगठन की ओर से आयोजित होली स्नेह मिलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया। इसके पश्चात् नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली स्नेह मिलन में जोधपुर के सभी नए और वर्षों पुराने कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। ज़िला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का होली स्नेह मिलन समागम कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या प्रताप नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर में 18 मार्च को शाम पांच बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक सूर्यकांता व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न मेहता, नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इसमें अनेक पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं वर्तमान पदाधिकारी मंडल मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RVE1SX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment