सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की टॉप 100 सूची में प्रदेश के तीन शहर...पांचवें स्थान पर जोधपुर
हवा में प्रदूषण : चिकित्सा विशेषज्ञों ने दी घर पर रहने या मास्क लगाकर बाहर निकलने की सलाह
जोधपुर. मौसम के बदलते मिजाज के बीच सूर्यनगरी में हवा में प्रदूषण चिंताजनक स्थिति में बढ़ गया है। रीयल टाइम एयर पॉल्यूशन रेटिंग एजेंसी की दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषित 100 शहरों की सूची में राजस्थान के चार शहर शामिल हैं।
इनमें से टॉप टेन पॉल्यूटेड शहरों की सूची में तीन हमारे प्रदेश के हैं। इस सूची में चौथे स्थान पर पाली, पांचवें स्थान पर जोधपुर, दसवें स्थान पर बीकानेर तथा 53वें स्थान पर जालोर रहा। देश के टॉप 100 पाॅल्यूटेड शहरों की सूची में पाली पहले, जोधपुर दूसरे तथा बीकानेर पांचवें नंबर पर हैं। यह आकलन गुरुवार शाम 5.41 बजे का है।
कुछ जगह आंधी के साथ बूंदाबांदी
जोधपुर शहर में गुरुवार सुबह कुछ जगह आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तापमान से अधिकतम तापमान दो तथा न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 तथा 18 मार्च को संभाग में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रीयल टाइम एयर पॉल्यूशन रेटिंग एजेंसी ने शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए घरों में रहने, खिड़कियां बंद रखने तथा बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी है।
वर्ल्ड के टॉप 100 पॉल्यूटेड शहरों में हमारे शहर
स्थान शहर एक्यूआइ
4 पाली 396
5 जाेधपुर 38210
बीकानेर 303
53 जालोर 152
देश के टॉप 10 पॉल्यूटेड शहरों में हमारे शहर
स्थान शहर एक्यूआइ
1. पाली 396
2. जाेधपुर 382
5. बीकानेर 303
शहर में कहां क्या एक्यूआइ
चौपासनी - हाउसिंग बोर्ड - 361
कलक्ट्रेट - 640हाथी चौक - 361
खोडियाल नगर - 279सरस्वती नगर - 360
सरदारपुरा - 211
----------------
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ)0-50 : बेहतर
51-100 : संतोषजनक101-200 : सामान्य
201-300 : खराब301-400 : बहुत खराब
401-500 : गंभीर।
----------------
सजग रहें, स्वस्थ रहेंआंकड़े बताते हैं कि वायु प्रदूषण दुनिया में हर साल करीब 70 लाख लोगों की जान ले लेता है। हमारे यहां भी बढ़ता प्रदूषण चिंता बढ़ाने वाला है। दरअसल, प्रदूषित हवा में हानिकारक बैक्टीरिया सांस के साथ शरीर में चले जाते हैं। इससे निमोनिया हो जाता है। वायु प्रदूषण से अस्थमा और दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। बचाव के लिए ऐसे लोगों में घर में रहना चाहिए या बाहर जाना पड़े तो मास्क लगाकर जाना चाहिए। सजग रहें...स्वस्थ रहें।
- डॉ. अशोक सिंह राठौड़, सीनियर फिजिशियन, पावटा जिला अस्पताल, जोधपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36wYynl
0 comments:
Post a Comment