मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना, 5 घंटे फ्री करवाया टोल फ्री

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

गाजियाबाद। मुरादनगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सपे्रस वे दुहाई टोल प्लाजा पर धरना दिया। इस दौरान भाकियू ने पांच घंटे तक टोल फ्री कराया। भाकियू की मांग थी कि किसानों व स्थानीय लोगों का टोल फ्री कराया जाए। किसानों ने एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। किसानों ने डीसीपी ग्रामीणों को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू कार्यकर्ता आज मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे स्थित दुहाई टोल प्लाजा पर पहुंचे। सुबह दस बजे के भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री करा दिया। कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि टोल कर्मी स्थानीय लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों व स्थानीय लोगों के लिए टोल फ्री होना चाहिए। हंगामा की सूचना पर एसीपी निमिष पाटिल व थानाप्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। एनएचएआई अधिकारियों से बात के बाद
दोपहर 3:15 बजे के आसपास किसानों ने टोल से धरना समाप्त किया। इस मौके पर भाकियू के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5ALdcrF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment