जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र व्यास ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कटौती इस तरह की गई है कि आम आदमी को इससे किसी प्रकार की दिक्कत का सामाना नहीं करना पड़ेगा।
जलापूर्ति बंद
- 21 फरवरी को रात आठ बजे से 22 फरवरी रात आठ बजे तक कायलाना पम्प हाउस एवं सुरपुरा फिल्टर हाउस।
- 21 फरवरी को रात्रि 12 बजे से 22 फरवरी रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस। - 22 फरवरी को प्रातः आठ बजे से 23 फरवरी को प्रातः आठ बजे तक झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस।
जलापूर्ति प्रभावित
- कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबंधित सभी क्षेत्रों में 22 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 23 फरवरी तथा 23 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 24 फरवरी को होगी। - झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में 22 फरवरी को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी।- झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाइपास, शिल्पग्राम के आसपास क्षेत्रों में 23 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 24 फरवरी तथा 24 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 25 फरवरी को होगी।
----------------------------
आज तीन घंटे नहीं आएगी बिजली
प्रात: आठ से 11 बजे : नागौरी गेट, सिंधी कैंप, मुसलमान कॉलोनी, नागौरी गेट चौराहा, जटिया कॉलोनी, विजय चौक, गोपाल भवन, भारत कॉलोनी, जालौरियों का बास, राम मोहल्ला, पोलो पावटा, करण सिंहजी का हत्था, पावटा सी रोड, इंदिरा कॉलोनी, शिप हाउस, कलाल कॉलोनी गली नं. 1 से 11, बागर, भीमदल अखाड़ा, दारू का ठेका, छीपा कॉलोनी, भील बस्ती, कृष्ण मंदिर, सरकारी अस्पताल, सिंधियों का बास व 33/11 के वी नागौरी गेट व 33/11 के वी बागर उपचौकी से संबंधित क्षेत्र में बंद रहेगी ∣
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/z9C2J0L
0 comments:
Post a Comment