rajasthan politics : मुख्यमंत्री के गृह जिले में जिले में इस बार पहली बार वोट देंगे 50,634 युवा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जिले में इस बार पहली बार वोट देंगे 50,634 युवा
अब जिले में बढ़कर हुए 26,50,245 मतदाता
जोधपुर. जिले में इस बार 50,634 युवा पहली बार मतदान करेंगे। मतदाता सूची में 18 से 19 आयुवर्ग के नए युवाओं के जुड़ने के साथ ही जिले में अब कुल मतदाता 26,50,245 हो गए हैं। इनमें से 13,88,304 महिलाएं तथा 12,61,941 पुरुष हैं। नए मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि अपने स्तर पर जुटे हुए हैं।

निर्वाचन विभाग ने संशोधित मतदाता सूचियां तैयार कर ली है। एडीएम प्रथम मदनलाल नेहरा के मुताबिक 18 वर्ष पूरी कर चुकी युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। उनका कहना है कि हमारा प्रयास यह रहा है कोई भी पात्र युवा मतदाता सूची से वंचित नहीं रहे। अब पहली बार मतदान कर रहे युवाओं को भी जागरूक रहकर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपनी सक्रियता दिखानी चाहिए।

भाजपा का प्रदेशव्यापी अभियान

भारतीय जनता पार्टी नए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रदेश व्यापी नव मतदाता संपर्क अभियान चला रही है। भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट को मजबूती देते नए मतदाताओं की सूचियों बूथ स्तर पर उपलब्ध करवाई है। मंडल और बूथ पदाधिकारियों को नए मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क और संवाद का जिम्मा दिया गया है। प्रदेश भाजपा ने हर नए मतदाता तक पहुंचकर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी सहित भाजपा की नीति-रीति से अवगत करवाने का लक्ष्य दिया है।

वार्ड स्तर पर कांग्रेस का संपर्क

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में वार्ड स्तर तक मतदाताओं से संपर्क और संवाद स्थापित किया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने नए मतदाताओं से संपर्क का अलग से कोई अभियान नहीं चलाया है, लेकिन हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में ही नए मतदाताओं से संपर्क पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं और भाजपा के खतरे से मतदाताओं को अवगत करवा रहे हैं।

संपर्क का तरीका बदला, सोशल मीडिया ग्रुप

जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय राजनीति में अपना भविष्य देख रहे भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े युवाओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया ग्रुप बना रखे हैं। गांवों में भी इस तरह के कई सोशल मीडिया ग्रुप बने हुए हैं, जिसमें एक-दूसरे को विशेष अवसरों पर बधाई देने से लेकर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होती है।

------------------------------------

अब कहां कितने मतदाता

विधानसभा क्षेत्र -----------महिला-----------पुरुष-----------कुल मतदात

फलोदी -----------1,32,562 ----------- 1,15,728 ----------- 2,48, 290

लोहावट ----------- 1,38,095 -----------1,20,531 -----------2,58,626

शेरगढ़ ----------- 1,40,934 ----------- 1,25,280 ----------- 2,66,214

ओसियां -----------1,34,979 ----------- 1,20,119 -----------2,55,098

भोपालगढ़ -----------1,54,045 -----------1,39,725 -----------2,93,770

सरदारपुरा -----------1,26,916 ----------- 1,21,298 -----------2,48,214

जोधपुर -----------1,00,316 ----------- 97,513 ----------- 1,97,848

सूरसागर ----------- 1,44,156 -----------1,33,155 -----------2,77,311

लूणी -----------1,69,876 -----------1,52,400 -----------2,12,276

बिलाड़ा -----------1,46,425 ----------- 1,36,173 -----------2,82,598

कुल -----------13,88,304 -----------12,61,941 -----------26,50,245

------------------------------------

प्रदेशव्यापी अभियान

मतदाता सूची में पहली बार शामिल हुए युवाओं को जोड़ने के लिए भाजपा ने प्रदेशव्यापी नव मतदाता संपर्क अभियान चलाया है, जो 12 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान लगभग सभी नए मतदाताओं से भाजपा कार्यकर्ता व्यक्तिगत संपर्क कर भाजपा की रीति-नीति से अवगत करवाते हुए जुड़ने या समर्थन देने का आग्रह करेंगे।- देवेंद्र जोशी, शहर भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस के "हाथ से हाथ जोड़ो अभियान" के तहत कार्यकर्ता वार्ड स्तर पर सभी मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। नए मतदाताओं से संपर्क भी इसी अभियान का हिस्सा है। मतदाताओं विशेषकर नए मतदाताओं को प्रदेश की गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देकर कांग्रेस के समर्थन में सक्रिय रहने का आग्रह कर रहे हैं।

- सलीम खान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Glr1x9s
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment