G-20 : निगाहों से देखें या मोबाइल में कैद करें जोधपुर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. घंटाघर तूरजी का झालरा क्लॉक टावर देखते ही रह गए। जोधपुर की पुरा वैभव को देखकर विस्मृत हुए जी-20 के पावणे। हमारी ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर विस्मृत हो जाते तो अगले ही क्षण मोबाइल में कैद करने में लग जाते। फिर खुद की क्षण सेल्फी लेने में जुट जाते। यह नजारा था हैरिटेज वॉक का। जी-20 के एम्पलॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की मीटिंग में शिरकत करने आए विदेशी प्रतिभागियों ने हमारी विरासत के साथ-साथ हमारे पुराने रहन-सहन, खान-पान, संगीत को भी नजदीकी से देखा और समझा।

इस दौरान उन्होंने अनाज पीसने के घटुलिए, चूल्हे, अनाज साफ करने के छाजले और पुरानी हवेली के चौक, भखारी और बरसाली देखी। मारवाड़ के पुराने घरों में रोशनी और हवादार बनावट ने मेहमानों को प्रभावित किया। वहीं रावणहत्था पर पाबू जी की पड़ का भी आनंद लिया। घंटाघर और उसके चौक को देखकर सभी की चेहरे खिल उठे। हेरिटेज वॉक के दौरान विदेशी पावणों ने पुराने शहर को देखा। साथ ही जोधपुर कि विरासत और संस्कृति से बेहद प्रभावित हुए। हर लम्हा को अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे। सैल्फी ले रहे थे।

सुबह 6 बजे 113 साल पुराने घंटाघर से हैरिटेज वॉक की शुरुआत हुई। सर्दी के बीच करीब तीन सौ मीटर पैदल वॉक में घंटाघर, सरदार मार्केट, तूरजी का झालरा जलस्रोत और पुरानी हवेलियों का सैलानियों ने लुत्फ उठाया। सरकार मार्केट से गांछा बाजार और तूअरजी का झालरा तक तंग गलियों से गुजरकर पूरे शहर की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ चल रहे गाइड ने पुराने शहर की हर बारीकी से अवगत कराया।हैरिटेज वॉक में करीब 50 अतिथियों ने मारवाड़ की सुबह का आनंद लिया। वॉक से वे अभिभूत हुए। क्लॉक टावर के ऊपर जाकर उन्होंने हेरिटेज क्लॉक को देखा और घंटाघर में लगी ऐतिहासिक घड़ी में चाबी भरने की प्रक्रिया को उत्सुकता से समझा। हैंडीक्राफ्ट आइटम की प्रदर्शनी को भी निहारा। यहां की स्थापत्य कला से अभिभूत दिखाई दिए।

सेल्फी और वीडियो में सहेजी यादें

मेहमानों की प्रसन्नता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने हर जगह सैल्फी और वीडियो बनाए। जोधपुर की यादों को सहेजने के लिए एकल और समूह में फोटोग्राफी की। उत्सुकता से उन्होंने गाइड से हर एक वस्तु और इमारत के बारे में बारीकी से जानकारी ली। कई सदस्यों ने रास्ते की दुकानों से खादी के कपड़े और कलात्मक वस्तुओं के बारे में भी जानकारी ली। जोधपुर के हैंडमेड वस्तुएं उन्हें खूब पसंद आई।

जिला प्रशासन एवं नगर निगम उत्तर की ओर से हेरिटेज वॉक के आयोजन में जोधपुर की स्थापत्यकला देख सभी मेहमान चकित थे। संकरी सड़कें और घुमावदार मोड़ से भी वे खुश नजर आए। आयुक्त उत्तर अतुल प्रकाश, उपायुक्त अदिति पुरोहित और उपायुक्त रोहित चौहान ने व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की। वहीं पार्षद मनीष लोढ़ा, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

तूरजी का झालरा बना सेल्फी प्वाइंट

हेरिटेज वॉक के दौरान तूरजी का झालरा पर नगर निगम उत्तर और हैंडीक्राफ्ट एसोशियसन की ओर से बेहतरीन प्रदर्शनी लगाई गई। हैरिटेज मॉन्यूमेंट्स और आकर्षक हवेलियां हर किसी का मन मोह रही थी। विदेशी मेहमानों ने यहां जमकर सेल्फियां ली। इसके बाद रास हवेली में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/67maNAI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment