ELECTRIC TRACK-- 6 जोड़ी और ट्रेनों को इलेक्ट्रिक ट्रेक पर चलाने को हरी झंडी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

जोधपुर मंडल से होकर गुजरने वाली छह जोड़ी प्रमुख ट्रेनों को अगले माह से इलेक्ट्रिक ट्रेक पर संचालित किया जाएगा। मारवाड़ जंक्शन साइड से आने वाली यह ट्रेनें आवागमन में जोधपुर से इलेक्ट्रिक इंजन से चलने लगेंगी। जोधपुर-मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच 104 किलोमीटर मार्ग का विद्युतीकरण होने के बाद विद्युतीकरण ट्रेक पर यात्री गाड़ियों का आवागमन भी शुरू होने लगा है, जिसके तहत रेल प्रशासन ने पश्चिम रेलवे से आने वाली छह जोड़ी प्रमुख ट्रेनों का जोधपुर रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक ट्रेक पर चलाने को हरी झंडी दे दी है।

---

सूर्यनगरी सहित चार ट्रेनों का संचालन हो रहा

डीआरएम गीतिका पाण्डेय ने बताया कि बांद्रा टर्मिनस से आने वाली चार व साबरमती और भावनगर टर्मिनस से आने वाली 1-1 ट्रेनों का मार्च के प्रथम सप्ताह से चरणबद्ध तरीके से डीजल के बजाए इलेक्ट्रिक ट्रेक पर संचालन शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि पश्चिम रेलवे ने इस मार्ग पर सूर्यनगरी एक्सप्रेस सहित चार जोड़ी प्रमुख ट्रेनों का संचालन इसी माह इलेक्ट्रिक ट्रेक पर शुरू किया था ।

-----------------

ट्रेनें जो चलेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेक पर

- गाड़ी संख्या 19027 /28 बांद्रा टर्मिनस- जम्मू तवी साप्ताहिक एक्सप्रेस 4 मार्च से बांद्रा टर्मिनस से जोधपुर और 6 मार्च से जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस तक इलेक्ट्रिक ट्रेक पर चलेंगी।

- गाड़ी संख्या 22915/16 बांद्रा टर्मिनस- हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से 6 मार्च से जोधपुर तक और 7 मार्च से जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस तक इलेक्ट्रिक ट्रेक पर संचालित होगी।

- गाड़ी संख्या 22931/ 32 बांद्रा टर्मिनस- जैसलमेर एक्सप्रेस साप्ताहिक, 3 मार्च से बांद्रा टर्मिनस से जोधपुर तक और 4 मार्च से जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस तक इलेक्ट्रिक ट्रेक पर चलना शुरू होगी।

- गाड़ी संख्या 14822/21 जोधपुर- साबरमती एक्सप्रेस 1 मार्च से प्रतिदिन जोधपुर से साबरमती तक तथा 2 मार्च से साबरमती से जोधपुर तक प्रतिदिन इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होने लगेंगी।

- गाड़ी संख्या 22474/ 73 बांद्रा टर्मिनस- बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक 7 मार्च से बांद्रा टर्मिनस से जोधपुर तक तथा 13 मार्च से जोधपुर से बांद्रा टर्मिनस तक इलेक्ट्रिक ट्रेक पर चलेंगी।

- गाड़ी संख्या 19107/08 भावनगर टर्मिनस-उधमपुर जन्मभूमि एक्सप्रेस साप्ताहिक 5 मार्च से भावनगर से जोधपुर तक तथा 6 मार्च को जोधपुर से गंतव्य स्टेशन भावनगर टर्मिनस तक इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होने लगेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/peFODJt
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment