chiranjeevi yojana : चिरंजीवी योजना के पोर्टल का नया सॉफ्टवेयर अटका...मरीज परेशान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

चिरंजीवी योजना के पोर्टल का नया सॉफ्टवेयर अटका...मरीज परेशान
इमरजेंसी ऑपरेशन के लिए ऑफलाइन अप्रूवल, रूटीन के लिए इंतजार
जोधपुर. मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का नया सॉफ्टवेयर अटक जाने से पिछले दस दिन से शहर में सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों में ऑपरेशन अटक गए हैं। आरजीएस कार्ड होल्डर के भी उपचार और दवा में व्यवधान पैदा हो गया है। इमरजेंसी ऑपरेशन ऑफलाइन अप्रूवल लेकर किए जा रहे हैं, जिन्हें बाद में ऑनलाइन किया जाएगा।

विभागीय जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के बेहतर कि्रयान्वयन के लिए नया सॉफ्टवेयर तैयार किया गया। इसमें तकनीकी गड़बड़ी से चिरंजीवी योजना के आधार पर प्रदत्त चिकित्सा सेवा गड़बड़ा गई। सरकारी अस्पतालों सहित चिरंजीवी और आरजीएस से जुड़े प्राइवेट अस्पतालों में इससे पिछले दस दिन से मरीज और उनके परिजन परेशान हो रहे हैं। मरीजों के परिजनों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए चिरंजीवी योजना के जयपुर स्थित कंट्रोल रूप से संपर्क कर ऑफलाइन अप्रूवल लेकर इमरजेंसी ऑपरेशन किए जा रहे हैं।

कई स्वीकृति अटकी

चिरंजीवी और आरजीएस से जुड़े प्राइवेट हॉस्पिटलों में ऑपरेशन की स्वीकृति अटक जाने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। परिजनों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए अस्पताल प्रशासन के कुछ प्रकरणाें में ऑफलाइन स्वीकृति लेकर मरीजों को राहत प्रदान की, लेकिन रूटीन के मामलों में इंतजार करने को कहा गया है।

----------------------

चिरंजीवी योजना के पोर्टल में दिक्कत आ रही है। जयपुर कार्यालय को लिख चुके हैं और सतत संपर्क में है। जरूरी ऑपरेशन में ऑफलाइन अप्रूवल ले रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि किसी मरीज के उपचार में कोई परेशानी नहीं आए।- डॉ. जितेंद्र पुरोहित, सीएमएचओ, जोधपुर

चिरंजीवी योजना के पोर्टल में नए सॉफ्टवेयर में कुछ व्यवधान आया है, लेकिन इमरजेंसी ऑपरेशन चिरंजीवी योजना कार्यालय से सीधी बात करके किए गए हैं। तकनीकी खामी को अब दूर कर लिया गया है।- राजश्री बेहरा, अधीक्ष, महात्मा गांधी अस्पताल

सरकारी अस्पतालों में चिरंजीवी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद ही उपचार किया जाता है। प्राइवेट अस्पतालों में यह बाध्यता नहीं है। चिरंजीवी पोर्टल में समस्या से सरकारी अस्पताल प्रभावित हुए हैं। कुछ असर प्राइवेट अस्पतालों पर भी पड़ा है, जो आरजीएस से जुड़े हैं।

- डॉ. नगेंद्र शर्मा, सचिव, एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ALQipqB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment