जोधपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85 वें अधिवेशन में जोधपुर के कई कांग्रेस नेताओं ने प्रतिनिधित्व किया। अधिवेशन में राजस्थान के उत्पाद तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बुकलेट दी गई।जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष नरेश जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी और पंडाल भी लगाया गया। सम्मेलन में शिरकत करने वालों में पशुधन कल्याण बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सोलंकी, रीको निदेशक सुनील परिहार, विधायक किशनाराम विश्नोई, पीसीसी सदस्य अनिल टाटिया, डॉ. भरत कुमार, श्रवण पटेल, नारायण डाबडी, उम्मेद तंवर और महावीर सिंह समेत कई शामिल रहे।
मारवाड़ के नेताओं ने भी की शिरकत
जोधपुर संभाग के कई कांग्रेस नेता भी अधिवेशन में शामिल हुए।
इनमें सांसद नीरज डांगी, जन अभाव अभियोग समिति अध्यक्ष पुखराज पाराशर, मंत्री शाले मोहम्मद, विधायक मेवा राम जैन, मदन प्रजापत समेत कई नेता शामिल है।
गहलोत की योजनाओं गूंज
राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजना 500 रुपए में उज्ज्वला के पात्र परिवारों को गैस टंकी, चिरंजीवी योजना तथा किसान कर्जामाफी समेत कई जनकल्याणकारी योजनाओं की गूंज सुनाई दी। अधिवेशन के तहत कांग्रेस कार्यसमिति में 50 फीसदी पद 50 वर्ष से कम उम्र की हिस्सेदारी निश्चित की गयी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/63HgVTQ
0 comments:
Post a Comment