'जीजी' के निशाने पर अपना बोर्ड : मुख्यमंत्री भी हमसे सुझाव मांगते हैं...आपने पार्षदों से पूछा तक नहीं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. नगर निगम दक्षिण की मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक सुर्खियों में रही। विधायक सूर्यकांता व्यास ने अपनी ही पार्टी की मेयर को निशाने पर लिया। विधायक ने बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि चार पन्नों में कुछ भी खास नहीं है। इस पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भी बजट पेश करने से पहले जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेते हैं, लेकिन नगर निगम के बजट में ऐसा कुछ भी नहीं लग रहा। शहर के हेरिटेज को बचाने और तालाबों को संरक्षित करने के लिए भी निगम को पहल करने की जरूरत बताई। उन्होंने मेयर को नसीहत दी कि वह सबकी सुनें। हालांकि, मेयर वनीता सेठ ने जवाब में कहा कि उन्होंने पार्षदों की राय ली है। बैठक के दौरान विपक्ष ने अतिक्रमण, नालों का निर्माण, सीवरेज समेत कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को कठघरे में खड़ा किया। सत्ता पक्ष के पार्षद भी कई मुद्दों पर मुखर हुए।

इससे पूर्व करीब सवा ग्यारह बजे वर्ष 2023-2024 की वार्षिक बजट बैठक महापौर दक्षिण वनीता सेठ की अध्यक्षता में शुरू हुई। 697.6397 करोड़ का बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। महापौर ने बजट भाषण पढ़कर सुनाया। ***** सबका साथ सबका विकास ***** का दावा किया। जी-20 सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। निगम की ओर से किए गए कामों की जानकारी दी।

पार्षदों को आईपैड देगा नगर निगम दक्षिण

महापौर दक्षिण वनीता सेठ ने बैठक के दौरान पार्षदों को आईपैड देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डिजिटलीकरण और पेपरलेस पद्धति को बढ़ावा देते हुए समस्त पार्षद एवं अधिकारियों को आईपैड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को ऑनलाइन क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी।

हर पार्षद के क्षेत्र में खर्च होंगे 35

लाखनगर निगम दक्षिण में कुल 80 पार्षद है। प्रत्येक के क्षेत्र में हर साल 35 लाख रुपए खर्च होंगे। मेयर की घोषणा पर कुछ पार्षदों ने राशि बढ़ाने की जरूरत बताई। इस पर मेयर ने आश्वस्त किया कि आवश्यकता होने पर बजट बढ़ा दिया जाएगा।

ये प्रस्ताव भी पारित

-वेंडिंग जोन, पीजी हॉस्टल संचालन एवं रूफटॉप रेस्टोरेंट के लिए यूजर चार्जेस निर्धारित करने के लिए समिति गठित होगी।-सभी उद्यान/ पार्क मोहल्ला विकास समिति व अन्य संस्थानों को 10 नवंबर 2022 से पूर्व को दिए गए गोदनामा निरस्त किया जाएगा। नगर निगम रखरखाव करेगी।

- पार्षद कॉलोनी बनाने का प्रस्ताव सदन के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा जाएगा।- स्व. दामोदर की मूर्ति नगर निगम जोधपुर दक्षिण क्षेत्र लगाई जाएगी।

- पीएचडी की ओर से वसूले जाने वाले बिल का 33% सर्विस टैक्स नगर निगम के खाते में हस्तांतरित करना।-नगरीय विद्युत उपकर को 15 पैसे से 20 पैसे प्रति यूनिट वसूल किए जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भिजवाना।

- दो नगर निगम बनने के बाद कर्मचारियों की संख्या में कमी होने के कारण नए कर्मचारियों की भर्ती करना।- नहर रोड से लगती सड़क का नामांकन सीए स्ट्रीट करना।

कौन क्या बोला

-नरेश जोशी ने कहा कि नालों का निर्माण निगम का काम है। इसमें मुख्यमंत्री को बीच में क्याें ला रहे हो। इससे पूर्व पार्षद प्रदीप बेनीवाल ने नालों का निर्माण नहीं होने का आरोप। इस पर भाजपा पार्षदों ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध नारे भी लगाए।-मनोनीत पार्षद ओमकार वर्मा ने सवाल उठाया कि फूड पार्क आवंटित करने का अधिकार उन्हें किसने दिया। उन्होंने कमेटियों की बैठक नहीं होने, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए लोगों को चक्कर काटने पर सवाल उठाए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/p4wXQm2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment