जोधपुर।
डांगियावास थाना पुलिस (Police station Dangiawas) ने डांगियावास बाइपास (Dangiawas byepass) पर एक युवक को गिरफ्तार कर दो अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस (A man arrested with two pistols and cartridges) जब्त किए। पुलिस को अंदेशा है कि वह स्थानीय बदमाशों को यह हथियार बेचने की फिराक (a man was trying to sale weapons) में था।
थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान बाइपास पर एक युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली। कांस्टेबल सुमेरसिंह की सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की और संदिग्ध नजर आए झालामण्ड में बापू नगर निवासी संजय को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस मिले। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर दोनाें हथियार व कारतूस जब्त किए गए। साथ ही बापू नगर निवासी संजय (24) पुत्र राजू भारती को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि उसने एक स्थानीय युवक से कुछ समय पहले यह हथियार और जिंदा कारतूस खरीदे थे। अब वह इन हथियारों को बेचने की फिराक में था। हथियारों की सप्लाई देने वाले की तलाश की जा रही है।
अवैध बजरी से भरे दो डम्पर जब्त
डांगियावास थाना पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे दो डम्पर जब्त किए। इस संबंध में खनिज विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/o3xPYZm
0 comments:
Post a Comment