Jodhpur Violence : उपद्रव के मामले में लॉरेंस गैंग से जुड़ा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सरदारपुरा थाना पुलिस (Police station Sardarpura) ने जालोरी गेट सर्कल (Jalori gate circle violence) पर धार्मिक झण्डा लगाने को लेकर दो गुटों में उपजे विवाद के बाद उपद्रव के मामले में आठ महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर (Historysheeter arrested in Jodhpur Violence case) को गिरफ्तार किया। वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा रह (Lawrence Bishnoi gang's man arrested in Jodhpur Violence case) चुका है। अब तक 34 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि गत दो मई को जालोरी गेट सर्कल पर उपद्रव के मामले में नई सड़क पर हनुमान भाखरी निवासी हिमांशु उर्फ खिमांशु गहलोत (Khimanshu Gehlot arrested) आरोपी है। वारदात के बाद से वह फरार हो गया था। जांच कर रहे सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) चक्रवर्तीसिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद हनुमान भाखरी निवासी हिमांशु उर्फ खिमांशु (25) पुत्र धर्मेन्द्र गहलोत को गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। उपद्रव के मामले में सरदारपुरा थाने में दर्ज विभिन्न एफआइआर को कोर्ट के आदेश पर दो मामलों में मर्ज किया गया है। इनमें अब तक 34 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
मोबाइल व्यवसायी की हत्या के मामले में है आरोपी
पुलिस का कहना है कि हिमांशु उर्फ खिमांशु गहलोत के खिलाफ हत्या सहित छह मामले दर्ज हैं। वह सदर बाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। रंगदारी वसूलने के लिए पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गुर्गों के मार्फत सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी वासुदेव इसरानी को गोलियों से भूनकर हत्या करवाई थी। इस मामले में खिमांशु गहलोत भी आरोपी है। वह तीन साल तक जेल में बंद रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qdNi5RW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment