jodhpur news : निर्माण कार्य देखने निकले जिला कलक्टर, नया तालाब एवं बाईजी का तालाब देखा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

निर्माण कार्य देखने निकले जिला कलक्टर, नया तालाब एवं बाईजी का तालाब देखा
अधिकारियों को दिए नियत समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जोधपुर. जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को जोधपुर शहर में पावटा जिला अस्पताल, आधुनिक बस स्टैंड, नया तालाब एवं बाईजी का तालाब में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।जिला कलक्टर ने बजट घोषणा के अंतर्गत लगभग 7.5 करोड़ की लागत से नया तालाब पार्क में बन रहे लॉन, फाउन्टेन, मेन गेट आदि कार्यों काे देखा। इस दौरान जानकारी दी गई कि ये कार्य आगामी फरवरी तक पूर्ण किए जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने बाईजी तालाब के मौलिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए 13 करोड़ की लागत से कराए जा रहे सौन्दर्यीकरण को देखा। उन्हाेंने फ्लोरिंग करके नेचुरल सीपेज से जलभराव को सुनिश्चित रखने को कहा। इस दौरान् तालाब के आस-पास से आ रहे सीवरेज के पानी की निकासी की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। निर्माणाधीन कार्य को मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

ये अधिकारी रहे साथ

जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त नवनीत कुमार, अपर जिला कलक्टर (द्वितीय) राजेंद्र डांगा, जोधपुर विकास प्राधिकरण के निदेशक अभियांत्रिकी महेंद्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियन्ता राकेश परिहार, अधिशाषी अभियंता अभिषेक परिहार तथा राकेश गहलोत।

----------------------

15 दिन में बनेगा बेसमेंट, ग्राउण्ड फ्लोर, रैम्प

जिला कलक्टर गुप्ता ने पावटा जिला अस्पताल में निर्माणाधीन बेसमेंट, ग्राउण्ड फ्लोर, रैम्प का अवलोकन करते हुए 15 दिन में कार्य पूर्ण के निर्देश दिए।

30 अप्रेल तक नया बस स्टैंड

जिला कलक्टर ने अत्याधुनिक बस स्टैंड के निर्माण का निरीक्षण किया तथा इस कार्य को 30 अप्रेल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। राईका बाग रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड से फुट ओवर ब्रिज की संभावना पर चर्चा की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RDCGgzF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment