Jodhpur Road Accident : जोधपुर। जोधपुर के ओसियां रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 घायल गए। मथानिया के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन मौके पर पहुंचे। हादसा मथानिया व रामपुरा गांव के बीच शुक्रवार दोपहर को हुआ है।
जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस जोधपुर से चाड़ी जा रही थी। इस दौरान ओसियां रोड पर मथानिया व रामपुरा गांव के बीच ओसियां से जोधपुर की तरफ आ रहे ट्रक से भिड़त हो गई। इसमें बस मे सवार 26 लोग घायल हो गए। घायलों को मथानिया के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। बाकि घायलों का उपचार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : बहन को ससुराल छोड़कर लौट था युवक, बीच रास्ते में हो गई मौत
मौके पर मची चीख-पुकार
बस और ट्रक में टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बस से बाहर निकाला। घायल सड़क पर ही बैठ गए और दर्द से तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हादसा इतना दर्दनाक था कि बस की केबिन में लोग बुरी तरह से फंस गए। मौके पर क्रेन बुलाई गई और दोनों वाहनों को अलग किया गया।
यह भी पढ़ें : मासूम से हारी मौत. . .ऑक्सीजन लेवल 40, धड़कन दो बार बंद, फिर लौटे प्राण
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/og2FPJM
0 comments:
Post a Comment