पीएचईडी ने कहा- पीडब्ल्यूडी ने निर्माण कार्यों की सूची दी, सूचना नहीं
पत्रिका की खबर पर सीएमओ ने मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट
विभागों में समन्वय के अभाव में आए दिन पानी और सीवरेज लाइन टूटने का मामला:::: ईपीएस ::::
जोधपुर. पत्रिका में 17 जनवरी को प्रकाशित खबर "विभागों में समन्वय का अभाव, आए दिन टूटने लगी पानी और सीवरेज लाइन" पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जन स्वास्थय एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। पीएचईडी ने अतिरिक्त मुख्य अभियंता के जरिए भेजी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप में कहा है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की सूची दी है, लेकिन कार्य शुरू करने की समयबद्ध सूचना नहीं दी है। इससे शहर में आए दिन पेयजल आपूर्ति लाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले बढ़ रहे हैं।पीएचईडी ने भेजी तथ्यात्मक रिपोर्ट में लिखा कि जाकिर हुसैन कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी के सड़क निर्माण कार्य के दौरान 9 जनवरी को पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। सूचना मिलने पर तुरंत टीम भेजकर इसे ठीक करवाया गया। मसूरिया बालाजी मार्ग चौपासनी रोड पर 7 जनवरी को नगर निगम /गैस पाइप लाइन खुदाई के दौरान पानी की पाइप लाइन टूट गई। इसकी सूचना भी स्थानीय लोगों की ओर से पीएचईडी को दी गई। इसे भी ठीक करवा लिया गया।
समन्वय की केवल खानापूर्ति
पीएचईडी की ओर से भेजी गई तथ्यात्मक रिपोर्ट में साफतौर पर उल्लेख किया गया है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से शहर में निर्माण कार्यों की सूची उपलब्ध करवाई गई है, लेकिन समयबद्ध कार्य की कोई सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई है। जाकिर हुसैन कॉलोनी में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना भी विभाग को स्थानीय लोगों ने दी। इससे क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक करवाने में समय लगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OHUKBvt
0 comments:
Post a Comment