जोधपुर. युवक कांग्रेस में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। इस बीच, कांग्रेस के मूल संगठन की तरह अब जोधपुर शहर में भी युवक कांग्रेस के दो अध्यक्ष बनेंगे। शहर में उत्तर और दक्षिण के अलग-अलग अध्यक्ष बनेंगे। इसके लिए साथ युवक कांग्रेस के तीन अध्यक्ष होंगे। इसमें से एक अध्यक्ष पद आरक्षित होगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जयपुर में बुधवार को युवा कांग्रेस चुनाव प्रभारी पीआरओ विपिन नेगी की उपस्थिति में जिला अध्यक्षों के लिए लॉटरी निकाली गई और सदस्यता अभियान की लॉन्चिंग की गई।
बिलाड़ा-पिपाड़ सिटी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों को लेकर बुधवार को बिलाड़ा-पिपाड़ सिटी का ब्लॉक अध्यक्ष्ज्ञ महेश मेघवाल की जगह मोहम्मद हुसैन को बनाया गया है।
ये हैं चुनाव कार्यक्रम
-12 जनवरी 2023 से 18 जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे।
-12 जनवरी से 19 जनवरी तक आपत्तियां ली जाएगी।-20 जनवरी से 21 जनवरी तक उम्मीदवारों की छंटनी की जाएगी।
-22 जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन।
-27 जनवरी से 28 फरवरी तक सदस्यता एवं इसी सदस्यता के साथ विभिन्न पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bpMihYV
0 comments:
Post a Comment