Weapons siezed : 370 अवैध हथियार व 796 जिंदा कारतूस जब्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
आधुनिकता के दौर में अपराधी हाईटेक (Hightech criminals) होने के साथ-साथ अवैध हथियारों से लैस होते जा रहे हैं। इन्हीं के बूते पर अपराधियों की अवैध गतिविधियां चल (illegal and criminal actitvities based on illegal weapons) रही हैं। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में बीते चार साल में 370 अवैध हथियार और 796 जिंदा कारतूस जब्त (Police sized 370 weapons and 796 cartridges) किए गए हैं। इसके बावजूद बदमाशों के पास हथियारों में कमी नहीं आ रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जितने अवैध हथियार जब्त किए गए हैं उससे कई गुना अधिक हथियार बदमाशों के पास हो सकते हैं।
मादक पदार्थ तस्करी के लिए हथियारों का दुरुपयोग
मारवाड़ में अफीम का दूध और डोडा पोस्त की तस्करी धड़ल्ले से चल रही है। यह अपराधिक गिरोह न सिर्फ चोरी की लग्जरी कारें काम लेते हैं। बल्कि इनके पास अत्याधुनिक हथियारों की भारी खेप भी है। ताकि पुलिस या अन्य सुरक्षा एजेंसियों के पकड़ने के दौरान फायरिंग कर भागा जा सके।
दो कांस्टेबल की हत्या तक कर दी गई थी
गत वर्ष अप्रेल में मारवाड़ के मादक पदार्थ तस्करों की दो गैंग डोडा पोस्त की खेप लेकर आ रही थी। भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन तस्करों ने अलग-अलग जगहों पर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जिससे दो कांस्टेबल की हत्या कर दी गई थी।
एमपी से आ रहे अवैध हथियार व कारतूस
बदमाशों के अलावा दूसरे युवकों में तमंचे रखने का शौक बढ़ता जा रहा है। बदमाश अपराधिक कृत्य के लिए अवैध हथियार रखते हैं। यही वजह है कि जोधपुर शहर व आस-पास का क्षेत्र अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का प्रमुख स्थान बन गया है। यह देसी हथियार मध्यप्रदेश के कुछ जिलों से सप्लाई हो रहे हैं।
----------------------------------------------------------
आंकड़ों की नजर में जब्त अवैध हथियार
वर्ष----------------एफआइआर---------अवैध हथियार------------कारतूस------------गिरफ्तार
2019-------------35-----------------39-----------------------146----------------62
2020-------------65-----------------121---------------------164----------------105
2021-------------55-----------------83-----------------------130----------------65
2022-------------74-----------------127---------------------356----------------79
(नोट :- यह आंकड़े पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर से प्राप्त हैं। वर्ष 2022 के आंकड़े अक्टूबर तक की अवधि के हैं।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lvHetL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment