RAJPASA : हार्डकोर बदमाशों पर राजपासा की तलवार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
राज्य के विधानसभा चुनाव (assembly elections) में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन चुनावी सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। पुलिस ने भी आदतन व हार्डकोर और हिस्ट्रीशीटर (Hardcore and historysheeter) बदमाशों के खिलाफ नकेल कसना शुरू किया है। अपराध में सक्रिय ऐसे अपराधियों पर राजपासा (RAJPASA) में निरूद्ध कर जेल भिजवाने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस कमिश्नरेट में एक हिस्ट्रीशीटर को राजपासा में निरूद्ध किया जा चुका है। वहीं, जिले का एक हार्डकोर भूमिगत हो चुका है। (Kailash manju)
एक पखवाड़े से भूमिगत है हार्डकोर
पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने गत 20 अक्टूबर को जिला कलक्टर कार्यालय में राजस्थान समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 2006 (राजपासा) के तहत इस्तगासा पेश किया था। जिसके तहत मूलत: भाटेलाई पुरोहितान हाल मानसरोवर नगर निवासी हार्डकोर कैलाश मांजू पुत्र रामचन्द्र बिश्नोई को खतरनाक व्यक्ति की श्रेणी में बताकर अपराधिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय होने के चलते राजपासा में निरूद्ध करने की आवश्यकता जताई गई थी। वर्ष 2003 से अब तक उसके खिलाफ 41 मामले दर्ज हो चुके हैं। वह चौहाबो थाने का हिस्ट्रीशीटर है। कई मामलों में उसने शिकायकर्ता पर दबाव डालकर समझौता व राजीनामा करवा लिया था। इस इस्तगासे के आधार पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने तीस नवम्बर को कैलाश मांजू को राजपासा में निरूद्ध कर जेल में दाखिल करने के आदेश जारी किए। फिलहाल वो पकड़ा नहीं जा सका है।
एक हिस्ट्रीशीटर राजपासा के तहत जेल में
जिला कलक्टर के आदेश के बाद प्रतापनगर थाना पुलिस ने गत 4 दिसम्बर को हुड़को क्वार्टर निवासी हिस्ट्रीशीटर विक्की फाइटर को राजपासा में निरूद्ध करवाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VmjzOKw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment