जोधपुर।
कोरोना महामारी के बाद रूस-यूक्रेन विवाद, अमरीका सहित अन्य देशों में महंगाई का असर देश के उद्योग-धंधों पर पड़ा है। इसमें जोधपुर के प्रमुख हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग पर भी संकट के बादल मंडरा रहे है। मंदी की यह आंच अब निर्यात के साथ कामगारों की रोजी-रोटी पर दिखने लगी है। हाल यह है कि पिछले आठ माह में जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग का ग्राफ आधे से भी ज्यादा यानि करीब 55-60 फीसदी गिर चुका है। वहीं आयरन व वुडन हैण्डीक्राफ्ट इंडस्टी से करीब 50 हजार से ज्यादा कारीगरों, दस्तकारों व मजदूरों को रोजगार से हाथ धोना पड़ा है। बड़े व पुराने निर्यातकों के पास भी आगे के नए ऑर्डर नहीं है। काम नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में कामगारों की छंटनी हो रही है, जिससे कामगारों पर रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
--------
कोरोना, रूस-यूक्रेन विवाद व महंगाई से बिगड़े हालात
कमजोर निर्यात ऑर्डर के चलते जोधपुर के हैण्डीक्राफ्ट उद्योग पर इस सदी की सबसे बड़ी मंदी बताई जा रही है। काम नहीं होने के कारण जोधपुर में करीब 200 से अधिक कारखनों में काम ठप हो गया है।
---------
करोड़ों का कारोबार प्रभावित
- 4500 करोड़ का हैण्डीक्राफ्ट निर्यात वित्तीय वर्ष 2021-22 में ।- 38 हजार कंटेनर्स विभिन्न देशों में निर्यात किए गए थे वर्ष 2021-22 में ।
- 1300 करोड़ का ही निर्यात इस वर्ष अक्टूबर तक ।- 11576 कंटेनर्स ही निर्यात हुए इस वर्ष अक्टूबर तक।
- 94 देशों में निर्यात हो रहा।
-------------
गत वर्ष से आधे से भी कम निर्यात हुए कंटेनर्स
वर्ष--------- 2021--------- 2022
अप्रेल------- 3608----- 1602
मई -------3722----1838
जून-----4036----1526
जुलाई----3761----1491
अगस्त---- 3519---1256
सितम्बर---3871---1659
अक्टूबर----3966--2204
-------------------------------------
कुल------ 26483--- 11576
-------------------------------------
वैश्विक अिस्थरता के कारण हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। नए वर्ष में इंटरनेशनल फेयर्स से ऑर्डर्स की उम्मीद है।
भरत दिनेश, अध्यक्ष
जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
----------
रूस-यूक्रेन विवाद शांत होने व अमरीका व अन्य देशों में महंगाई काबू होने पर ही अच्छे ऑर्डर्स की आशा की जा रही है।अशोक चौहान, हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक
-----
प्रमुख व बड़े देशों में महंगाई ने हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग को हिलाकर रख दिया है। इससे मजदूरों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है।
खेमचंद, हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक
-----------
रूस-यूक्रेन विवाद व अमरीका में मंदी ने हैण्डीक्राफ्ट निर्यात उद्योग को तोड़ दिया है। ऑर्डर्स कम हुए है।
अजय शर्मा, हैण्डीक्राफ्ट निर्यातक
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eXvJChk
0 comments:
Post a Comment