मां के अर्द्धनग्न का वीडियो कर दिया बच्ची ने फॉरवर्ड, ब्लैकमेल करने वाले पांच गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर. जिले में एक महिला ने अपना अर्द्धनग्न का वीडियो गलती से बना लिया था। इस भूल के बाद उसकी मासूम बेटी ने आगे फॉरवर्ड कर दिया। इसके बाद कुछ बदमाशों ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि पीडि़ता ने बताया कि उसने एक दिन गलती से खुद का अर्द्धनग्न वीडियो बना लिया। जिसको उसकी 7 वर्षीय बच्ची ने फोन पर गेम खेलते वक्त गलती से किसी और को फॉरवर्ड कर दिया। उस समय उसे पता नही चला। करीब दो माह पहले वे अपने रिश्तेदारी में गई, तब आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दीं। समाज में बदनाम करने की धमकियां देकर 25 लाख रुपयों की मांग की। मेरे से शारीरिक संबंध बनाने पर जोर दिया। इसके बाद पीडि़ता की आंखें खुल गई। बार-बार आरोपियों के धमकियां देने से पीडि़ता दुखी हो गई। उसके मन में आत्महत्या करने तक के भाव पैदा हो गए। पीडि़ता का आरोप हैं कि ये पूरा गिरोह है। पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ कर रिपोर्ट दर्ज की और पांच को गिरफ्तार किया।

ये पांच हुए गिरफ्तार

पंकज पुत्र सवाईराम विश्नोई, विकास पुत्र हरसुखराम,रामजस पुत्र श्रीचन्द विश्नाई , सुमित पुत्र रतनाराम विश्नोई और रविन्द्र पुत्र रामरतन विश्नोई को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

पत्रिका अलर्ट: बच्चों को फोन हाथ में न देंइस घटना से सभी अभिभावकों को सबक लेने की जरूरत है। छोटे बच्चों के हाथ में फोन न दे। कैमरे व सोशल मीडिया आदि पर फोन पर लॉक रखें। उल्लेखनीय हैं कि महिलाओं के इस प्रकार के अश्लील व अशिष्ट विडियो/फोटोग्राफ बनाना, रखना तथा प्रसारित करना दण्डनीय अपराध है ऐसा करने वाले तत्वों के खिलाफ पुलिस की ओर से गम्भीरता से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VRfk2b8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment