भालू लक्ष्मणगढ़ में ग्राम समूह स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
जोधपुर. नेहरू युवा केंद्र जोधपुर की ओर से सेखाला ब्लॉक के भालू लक्ष्मणगढ़ में दो दिवसीय ग्राम समूह स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरपत सिंह इंदा ने कहा कि खेलों से ना केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक सामाजिक समरसता का विकास भी होता है। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल भालू उदयनगर के अध्यक्ष चैनसिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबॉल, कबड्डी, रस्साकस्सी तथा एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन होगा। जिला युवा अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह 19 दिसंबर को भालू लक्ष्मणगढ़ ग्राम पंचायत भवन में सेखाला प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र के स्वयंसेवक गिरधारी सिंह, चैन सिंह, लक्ष्मण सिंह, नरपत सिंह, उम्मेद सिंह, प्रकाश, अशोक सेन के साथ अन्य ग्रामीण युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर युवाओं को खेल भावना से खेलने का संकल्प दिलाया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lEPUkDt
0 comments:
Post a Comment