जोधपुर।
माता का थान (Mata ka than) चौराहे से आंगणवा रोड पर 5-6 बोलेरो कैम्पर में सवार कुछ बदमाशों ने एक डम्पर रुकवाया और पिस्तौल से चालक को डरा-धमकाकर मारपीट की व 25 हजार रुपए मासिक बंधी के लिए धमकाया। मना करने पर चालक की जेब से 27 सौ रुपए लूटकर सभी भाग गए। (Threat to dumper driver with pistol for monthly)
पुलिस के अनुसार खेजड़ली कल्ला (Khejarli kallan) निवासी श्यामलाल पुत्र राजूराम जाट ने अशोक बेनीवाल, श्याम गोदारा, ओमाराम, परसाराम व कुछ अन्य युवकाें के खिलाफ मारपीट, डराने धमकाने व रुपए लूटने और मासिक बंधी मांगने का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि वह शनिवार को डम्पर लेकर मूंगिया भरने के लिए करवड़ स्थित क्रेशर जा रहा था। माता का थान चौराहे से आंगणवा रोड की तरफ घूमते ही पांच-छह बोलेरो कैम्पर व एक पिकअप में सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर डम्पर रुकवा लिया। अशोक ने खुद को हार्डकोर बदमाश मांगीलाल नोखड़ा के साथी बताया और बगैर किसी परेशानी के डम्पर संचालन के लिए 25 हजार रुपए मासिक बंधी मांगी, लेकिन डम्पर चालक ने मना कर दिया। इससे गुस्साए युवक डम्पर पर पत्थर फेंकने लग गए। वहीं, अशोक ने चालक को पिस्तौल दिखाई और धमकाने लग गया। चालक की जेब से 2730 रुपए भी निकाल लिए गए। चालक ने किसी तरह डम्पर भगाकर खुद को बचाया।
हफ्ता वसूली के लिए करवड़ में भी डम्पर चालक से मारपीट
झींपासनी निवासी भजनलाल बिश्नोई गत दिनों अपने डम्पर में मिट्टी भरकर देसूरिया खारोलान से निकला था। रास्ते में तीन-चार बोलेरो कैम्पर में सवार 15-20 युवकों ने डम्पर रुकवा लिया था और हफ्ता वसूली के लिए मारपीट व डराने धमकाने लग गए थे। चालक की जेब से 11 सौ रुपए लूट लिए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया था। अन्य भाग गए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/l9etGok
0 comments:
Post a Comment