SOG : 2 लाख निवेशकों से करोड़ों ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जयपुर.
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (Special Operation Group) (एसओजी) (SOG) ने संजीवनी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी (Sanjeevani credit co-operative society) के जरिए 2 लाख निवेशकों से करोड़ों रुपए ठगी (Crores of Rs fraud in Sajeevani credit co-operative society) के मामले में रविवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एसओजी ने दो दिन पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। (One more arrested in Sajeevani Credit co-operative society scam case)
एसओजी सूत्रों के अनुसार प्रकरण में अजमेर स्थित लोहाखान निवासी अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से एक कार भी जब्त की है। इस मामले में संचालक विक्रम सिंह सहित 10 लोगों को पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एसओजी ने दो दिन पहले सिरोही निवासी यशोपत सिंह, जोधपुर के फलोदी निवासी राजेन्द्र सिंह, जोधपुर निवासी उम्मेद सिंह, जयपुर के कालवाड़ निवासी वासुदेव सिंह अैर बाड़मेर के उण्डखा निवासी रामसिंह को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी दस दिन के रिमांड पर चल रहे हैं। सोसायटी ने निवेशकों को कम समय में मोटी रकम कमाने का झांसा देकर उनसे रुपए निवेश करवाए। निवेश की रकम को अन्य शैल कंपनियों, रियल एस्टेट और विदेशों में निवेश कर हड़प ली।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/t4SPYn0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment