RAILWAY हुआ स्मार्ट, जोन के 95 फीसदी स्टेशन हुए WI-FI

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

भारतीय रेलवे अपनी पहल से डिजीटल इंडिया की मुहिम को साकार करने में भूमिका निभा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे जोन की ओर से जोन के सभी स्टेशनों को स्मार्ट बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में जोन में अब तक 95 फीसदी स्टेशन वाई-फाई इंटरनेट से जोड़े जा चुके है और लोगों को स्टेशनों पर मुफ्त वाइ फाइ सुविधा मिल रही है। रेलवे की ओर से अब तक देश के करीब 6100 रेलवे स्टेशन वाइ फाइ इंटरनेट से जोड़े जा चुके है। इनमें उत्तर पश्चिम रेलवे के 419 रेलवे स्टेशन शामिल है। रेलवे स्टेशनों पर रेलवायर के ब्रांड नाम के तहत वाई-फाई उपलब्ध कराया जा रहा है।-------

उत्तर पश्चिम रेलवे जोन हुआ स्मार्ट

मण्डल--- वाई-फाई स्टेशन

बीकानेर--- 124

जोधपुर--- 120

जयपुर--- 89

अजमेर--- 86

----------------

कुल--- 419

--------------

स्टेशन पर वाई-फाई से जुड़ने की यह है प्रक्रिया

- वाइ फाइ नेट यात्रियों को अपने मोबाइल फोन पर की वाई-फाई सेेटिंग्स में जाकर रेलवायर नेटवर्क को सलेक्ट करना होगा।

- इसके बाद रेलवायर डॉट सीओ डॉट इन पर अपना ब्राउजर खोलना होगा।- वाई-फाई लॉगइन स्क्रीन पर अपना फोन नम्बर एंटर कर रिसीव एसएमएस को प्रेस करे।

- इसके बाद एसएमएस से 4 डिजीट का ओटीपी कोड मिलेगा, जिसे लॉगइन स्क्रीन पर एंटर कर डन प्रेस करते ही वाई-फाई सेवा से जुड़ जाएंगे।

--------

आम यात्रियों के साथ स्टूडेन्ट्स के लिए वरदान

रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई नेट आम यात्रियों के लिए स्टूडेन्ट्स के लिए वरदान साबित हुआ है। फ्री वाई-फाई रेलवे स्टेशनों में कई ऐसे रेलवे स्टेशन है, जो दूरदराज के इलाकों में हैं और वहां इंटरनेट की पर्याप्त सुविधा नहीं है। शहरी व ग्रामीण छात्रों को अध्ययन सामग्री डाउनलोड करने में आसानी हो गई है। इनके अलावा डिजीटल भुगतान लेनदेन के लिए सेवा का उपयोग करने के लिए वेन्डर्स, नए कौशल सीखने या नेट सर्फिंग से स्टेशनों पर अपने समय का उपयोग करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए मुफ्त वाई-फाई आसान हो गया है।

-------

उत्तर पश्चिम रेलवे में कुल 586 स्टेशन है, इनमें 440 स्टेशनों पर मुफ्त हाई स्पीड वाई-फाई सुविधा देने का लक्ष्य मिला है, जो जल्द पूरे होने की उम्मीद है।

कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर

---------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zTAEV4g
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment