MILLET---देश में सर्वाधिक BAJRA उत्पादन वाले RAJASTHAN में किसान MSP खरीद से वंचित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

देश में सर्वाधिक बाजरा का उत्पादन करने वाले राजस्थान में किसान बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीद से वंचित है। जबकि मध्यप्रदेश, हरियाणा के बाद उत्तरप्रदेश में भी किसानों से एमएसपी पर बाजरा खरीद हो रही है।

प्रदेश में खरीफ सीजन 2022 में एतिहासिक बाजरा बुवाई से रिकॉर्ड उत्पादन की सुखद खबर के बीच प्रदेश के किसान राजस्थान में बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीद नही होने से फसल के बाजार भाव गिरने की आशंका से चिंतित है। प्रदेश में मूंग, मूंगफली, उड़द व सोयाबीन की समर्थन मूल्य पर खरीद करने के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया, लेकिन बाजरा खरीद को लेकर कोई दिशानिर्देश जारी नही हुए है।
---------

गत वर्ष भी किसान उठा चुके करोड़ों का नुकसान

किसान गत दो वर्षो से प्रदेश में समर्थन मूल्य पर बाजरा खरीद करने की मांग कर रहे है। गत वर्ष भी बाजरे की खरीद के आश्वासन के बाद बाजरे की खरीद नही की गई। जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था।

--------------------------------
गत तीन वर्षों में प्रदेश में बाजरे की बुवाई व पैदावार

वर्ष-- बुवाई--- पैदावार

2020-- 42.87--- 50.86
2021-- 43.19--- 57.73
2022-- 45.12---- 60.00
(बुवाई लाख हैक्टेयर में व पैदावार लाख मीट्रिक टन)
-------------------------------------

बाजरे का बाजार मूल्य व घोषित समर्थन मूल्य

वर्ष-- बाजार मूल्य-- समर्थन मूल्य

2020-- 1500-- 2150
2021-- 1300-- 2250
2022-- 1800-- 2350
------------------------------------------------------------
प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर फसल खरीद को लेकर गंभीर नहीं है। फसलों का सही मूल्य दिलाने के नाम पर कृषक कल्याण फंड बनाने के बावजूद किसान समर्थन मूल्य से नीचे फसल बेचने को मजबूर है। बाजरे की खरीद के लिए गत दो वर्षो से किसान मांग कर रहे है लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को खरीद के लिए प्रस्ताव तक नही भेजा। इस बार सरकार समय पर बाजरा की खरीद शुरू नहीं करती है तो संगठन प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करेगा।

तुलछाराम सिंवर , प्रदेश मंत्री
भारतीय किसान संघ
-------------------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/oZ3ecU2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment