Kidnapp : बच्ची के अपहरण के प्रयास की सूचना से हड़कम्प

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
सदर बाजार थानान्तर्गत (Police station Sadar Bajar) जुबैदा मस्जिद (Zubaida Masjid) के पास बारह साल की एक बालिका ने अपहरण के प्रयास (Police alert on information of kidnapping attempt) होने की जानकारी देकर बुधवार को पुलिस की मशक्कत करवा दी। पुलिस ने आस-पास के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो हर जगह वह अकेली ही घूमती नजर आई। आखिरकार जांच में मामला झूठा पाया गया।
सहायक पुलिस आयुक्त (केन्द्रीय) लाबूराम ने बताया कि परिवार की पांच बालिकाएं उर्दू सीखने के लिए एक महिला के पास जाती हैं। इसमें से 12 साल की एक बालिका सुबह पढ़ने नहीं गई। वह सब्जी लेने चली गई। ट्यूशन टाइम से करीब एक घंटे देरी से वह घर लौटी। घबराए परिजन ने देरी से आने का कारण पूछा तो बालिका ने अपहरण के प्रयास की बात बता दी। उसने परिजन से कहा कि काले कपड़ों में एक व्यक्ति उसे मिला था। जिसने उसका हाथ पकड़ लिया था, लेकिन बच्ची ने हाथ छुड़ा लिया था और वहां से भाग गई थी।
बच्ची की यह बात आस-पास के लोगों तक पहुंची। सोशल मीडिया के मार्फत पुलिस को पता लगा। थानाधिकारी सुरेश पोटलिया के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। बच्ची से जानकारी ली और आस-पास के क्षेत्र में लगे सभी कैमरों के फुटेज चेक किए।
इन सभी फुटेज में बालिका अकेले ही घूमते नजर आई। कहीं पर भी वह किसी से बात करते या कोई उसे रोकते हुए नहीं नजर आया। पुलिस जांच में अपहरण के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई।
थानाधिकारी सुरेश पोटलिया का कहना है कि बच्ची ट्यूशन नहीं गई थी। देर से लौटी तो डांट से बचने के लिए संभवत: अपहरण के प्रयास की बात बता दी, लेकिन जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई। फिलहाल इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cqLrNPg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment