Illegal Weapons : अवैध हथियारों की खेप जब्त, चार युवक गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
पुलिस कमिश्नरेट (Police commissionerate) की क्राइम विशेष टीम (सीएसटी) (CST) व मण्डोर थाना पुलिस (Police station Mandore) ने संयुक्त कार्रवाई कर दो जगहों से चार युवकों को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस जब्त किए। इनमें दो सप्लायर भी शामिल हैं। (Illegal weapons siezed, four arrested)
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि दो युवकों के पास अवैध हथियार होने व क्षेत्र में अलग-अलग घूमने की सूचना मिली। कांस्टेबल नरसिंहराम व सीएसटी की सूचना पर अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू की गई।
इस बीच, एक टीम ने गोकुलजी की प्याऊ के पास संदिग्ध हालात में खड़े हिमालय उर्फ हरविन्द्र को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ के बाद हथियार सप्लाई करने वाले गणपतराम को भी पकड़ लिया गया।
उधर, पुलिस की दूसरी टीम ने मण्डोर चौराहे के पास राहुल को पकड़ा। उससे एक पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। उसने सुमेरसिंह से यह हथियार खरीदे थे। तलाश के बाद उसे भी पकड़ लिया गया।
जांच के बाद आर्म्स एक्ट के अलग-अलग मामले दर्ज कर माता का थान थानान्तर्गत गांधी नगर गली-3 निवासी हिमालय उर्फ हरविन्द्र लोहिया (26) पुत्र अशोक कुमार मेघवाल, बाड़मेर जिले में मंडली थानान्तर्गत बलाऊ जाटी निवासी गणपतराम (19) पुत्र भूराराम जाट, माता का थान थानान्तर्गत अशोक कॉलोनी गली-2 निवासी राहुल (28) पुत्र बजरंगलाल सोनी और घंटियाला गांव निवासी पाटवियों का बास निवासी सुमेरसिंह (24) पुत्र बाबूसिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में एसआइ महावीरसिंह, एएसआइ प्रकाशराम, हेड कांस्टेबल गंगासिंह, कांस्टेबल नरसिंहराम, राहुल कुमार, विशनाराम व थानाराम शामिल थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7APtfzJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment